फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sonia gandhi in kausani

उत्तराखंड के इस मंदिर में जरूर जाती हैं सोनिया गांधी

Thu, 26 Jun 2014 03:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कौसानी/गरुड़(बागेश्वर)
ब्यूरो / अमर उजाला, कौसानी/गरुड़(बागेश्वर) Updated Thu, 26 Jun 2014 03:55 PM IST
विज्ञापन
sonia gandhi in kausani

कौसानी प्रवास के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को सुमन दुबे के आवास पर कुछ स्थानीय लोगों से मिली।

विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों ने सोनिया को क्षेत्र की प्रस्तावित पिंडर पेयजल योजना के संबंध में बातचीत की।

सोनिया ने कौसानी के पटवारी से भी कुछ देर बातचीत की। शाम पांच बजे सोनिया रुद्रधारी मंदिर के दर्शन करने गईं।

पेयजल समस्या का स्थायी समाधान की गुहार

sonia gandhi in kausani

सोनिया गांधी के पारिवारिक मित्र सुमन दुबे से कुछ स्थानीय लोगों ने गांधी से मिलने का समय मांगा था।

दुबे के आग्रह पर सोनिया स्थानीय लोगों और कुछ बच्चों से मिलीं। कौसानी निवासी भयू मेहरा, रवींद्र नेगी, अतुल मेहरा आदि लोगों के शिष्टमंडल ने सोनिया से भेंट के दौरान पिंडर पेयजल योजना का शीघ्र निर्माण को लेकर भी गुहार की।

कहा कि पिंडर पेयजल योजना के निर्माण से बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया जरूर जाती हैं रुद्रधारी मंदिर

sonia gandhi in kausani

पिंडारी ग्लेशियर और कौसानी का पर्यटन की दृष्टि से विकास की भी उन्होंने मांग उठाई। सोनिया पांच बजे एसपीजी सुरक्षा के साथ रुद्रधारी मंदिर को निकलीं।

रुद्रधारी मंदिर जाते समय सुमन दुबे ने कौसानी के पटवारी दयाल मिश्रा को सोनिया से मिलवाया। सोनिया ने रुद्रधारी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वहां से प्रकृति को निहारा।

मालूम हो कि सोनिया जब भी कौसानी आती हैं वह रुद्रधारी मंदिर जरूर जाती हैं। दिन में सोनिया ने सुमन दुबे के आवास पर अखबार भी पढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed