पिता ने डांटा तो फंसी के फंदे पर झूल गया बेटा, घर की छत पर लटका मिला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल में 11वीं कक्षा के एक छात्र ने घर में फांसी लगा ली। उसे बीडी पांडे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार पिता की डांट से क्षुब्ध होकर छात्र ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
तल्लीताल क्षेत्र स्थित लंघम आउट हाउस के पास रहने वाले जॉनी कुमार का 17 वर्षीय पुत्र अमन कुमार जीआईसी में 11वीं में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह काम पर जाने से पहले उसके पिता ने अमन को डांटा था।
पिता के घर से जाने के बाद अमन ने घर में ही छत पर रस्सी से लटककर फांसी लगा ली। उस समय वह घर में अकेला था। उसके छोटे भाई-बहन बाहर खेल रहे थे। कुछ देर बाद भाई-बहन ने घर में जाकर अमन को फांसी पर लटका देखा तो पड़ोसियों को इसकी सूचना दी।
अमन के माता-पिता को सूचना देकर पड़ोसी अमन को बीडी पांडे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसआई देवनाथ गोस्वामी ने पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। अमन के माता-पिता सफाई कर्मचारी हैं। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। शिक्षकों ने अमन को होनहार और मिलनसार बताया।