{"_id":"acddeac2ca606708a0b52c14900fbe41","slug":"son-commit-suicide-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की डांट से नाराज बेटे ने पंखे से लटक दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की डांट से नाराज बेटे ने पंखे से लटक दी जान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 07 Feb 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में पिता की डांट से एक बेटा इतना आहत हो गया कि उसने खुद को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
घटना नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र की है, जहां ब्लॉक सी निवासी मंगत (28) पुत्र धनीराम ने पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
रविवार को घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनाम भरकर पोस्ट मॉर्टम करवाया गया। बताया गया कि पिता ने मंगत को किसी बात पर डांट दिया था, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।
पुल से नीचे कूदी महिला, चोटिल
गैरसैंण क्षेत्र की एक विवाहिता की ओर से पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पुल से कूदी महिला को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बचाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया है। महिला की हालात सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कुंदन राम आर्य ने बताया कि शनिवार शाम पौने चार बजे सूचना मिली कि नैनीताल हाईवे पर गडोली पुल से एक महिला नीचे कूद गई है। इस पर मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचकर महिला को निकाला गया। थानाध्यक्ष राम ने बताया कि महिला की अपने पति के साथ किसी बात को लेकर अनबन हुई थी, जिस पर महिला का पति घर से सड़क की ओर भाग रहा था।
विज्ञापन
पति को भागता देख महिला पति से तेज दौड़ लगाती हुई पुल पर पहुंची और छलांग लगा दी। सूखे गदेरे में पत्थरों से महिला के पैर सहित शरीर चोटिल हुआ है, उसे सीएचसी में भर्ती किया गया है।