Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Son accused of shooting and killing father

Dehradun News: बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या करने का लगाया आरोप

Tue, 13 Jan 2026 06:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Son accused of shooting and killing father
- राजस्व पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच नियमित पुलिस को हस्तांतरित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


चकराता। तहसील क्षेत्र की मशक ग्राम पंचायत निवासी परशुराम ने हरटाड़ निवासी नोताराम पर 10 जनवरी को उनके पिता मदी को दो गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि कुछ गांव वालों के साथ मिलकर उनके पिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। घटना की जांच नियमित पुलिस को हस्तांतरित कर दी गई है।

नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल ने बताया कि सोमवार को शिकायतकर्ता कार्यालय आए। उन्होंने बताया कि घटना के दिन शाम करीब 4 बजे उनके पिता खरोड़ा से छानी कुमरावा की ओर लौट रहे थे। वह मोबाइल से अपनी बेटी अनीता से बातचीत कर रहे थे, तभी रास्ते में नोताराम ने उन पर गोली चला दी। पहली गोली पिता के पैर में लगी, दूसरी गोली सीधे सीने में मारी गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वह वर्तमान में देहरादून में निवास करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर वह 11 जनवरी को देहरादून से गांव पहुंचे। परिजनों के अनुसार, उसी दिन सुबह करीब 10 बजे मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोप है कि साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से बिना पुलिस को सूचना दिए और पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार करा दिया गया। उनके पिता की हत्या सुनियोजित साजिश के तहत की गई है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच अत्यंत आवश्यक है। यह एक गंभीर मामला है। नायब तहसीलदार ने बताया कि मामले की विवेचना पुलिस को हस्तांतरित करने के लिए एसडीएम को पत्र लिखा गया था। जांच पुलिस को हस्तांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed