फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   soldier welfare minister harak singh rawat.

सैनिक कल्याण मंत्री ने किया 'सैनिकों' का सर्वाधिक नुकसान

Sun, 28 Dec 2014 11:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 28 Dec 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
soldier welfare minister harak singh rawat.

उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री हरक सिंह रावत पूर्व सैनिकों के विरोधी हैं। यह कहना है पूर्व सैनिक एवं अर्द्धसैनिक संगठन के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल गंगा सिंह रावत (रिटायर) का। उन्होंने कहा कि हरक सिंह ने पूर्व सैनिकों का सर्वाधिक नुकसान किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हरीश रावत थे।

विज्ञापन


हरक सिंह के खिलाफ जमकर निकाली भड़ास
पूर्व सैनिक एवं अर्द्धसैनिक संगठन के 21वें स्थापना दिवस समारोह में संगठन अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल गंगा सिंह रावत (रिटायर) ने सैनिक कल्याण मंत्री हरक सिंह के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण का प्रभार सुरेंद्र सिंह नेगी को दिया जाना चाहिए था, लेकिन उन्हें प्रभार देने के कुछ माह बाद हरक सिंह को सैनिक कल्याण मंत्री बना दिया गया। संगठन के गुस्से की जड़ उपनल के माध्यम से होने वाली भर्तियां ही दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरक के मंत्री बनते ही हमारे रोजगार पर डाका पड़ गया। उपनल के एमडी ब्रिगेडियर एके बहुगुणा और मंत्री हरक सिंह की जोड़ी ने उपनल के साथ सैनिक कल्याण निदेशालय की स्थिति खराब कर दी है।

संगठन अध्यक्ष के संबोधन के खत्म होने के दो घंटे बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम में पहुंचे लिहाजा मंत्री को सुनाई गई खरी-खोटी वह नहीं सुन पाए।

कार्यक्रम में विधायक हीरा सिंह बिष्ट, उत्तराखंड पूर्व सैनिक एवं अर्द्ध सैनिक संगठन के केंद्रीय महासचिव कैप्टन मंसाराम मलियाल, कैप्टन श्रीचंद्र सिंह रावत, कर्नल बीएस पुंडीर आदि उपस्थित थे।

उपनल को लाया जाएगा ढर्रे पर  : सीएम
सीएम हरीश रावत ने कहा कि पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सरकार वचनबद्ध है। संगठन ने जो मांगपत्र सौंपा है उसे सरकार गंभीरता से लेगी। उपनल को ढर्रे पर लाया जाएगा।

उन्होंने आश्वस्त किया कि पूर्व सैनिकों के हितों की कोई अनदेखी नहीं होगी। सीएम ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ओपन हाउस प्रक्रिया को अपनाया जाए जिसमें पूर्व सैनिकों को शामिल किया जाए।


शांत हुए तेवर
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने के बाद संगठन अध्यक्ष गंगा सिंह के तेवर शांत दिखे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए जो योजनाएं संचालित की जा रही है वह सराहनीय है। सीएम के पहुंचने के बाद 15 वीर नारियों, 21 पूर्व सैनिकों व अर्द्ध सैनिकों तथा एक राज्य आंदोलनकारी महिला को सम्मानित किया गया।

संगठन ने उठाए सवाल

- निदेशक सैनिक कल्याण को किन कारणों से दिया गया है सेवा विस्तार
- विजय दिवस पर सैनिक कल्याण मंत्री ने दी उपनल से संबंधित गलत जानकारी
- चौबट्टखाल में सैनिक विश्राम गृह का निर्माण किन कारणों से नहीं हुआ

संगठन की मुख्य मांग

- निदेशालय की ओर से राज्य के पूर्व सैनिकों की गलत संख्या किस वजह से दी गई जांच की जाए
- निदेशक सैनिक कल्याण ने जिला कार्यालयों में जाकर कब समीक्षा की इसकी भी जांच की जाए
- गढ़वाल मंडल के पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर लगाया जाए
- उपनल कर्मियों की मानदेय में वृद्धि कर जीवन बीमा भी करवाया जाए
- खेलों में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर चुके फौजियों को रोजगार
- अर्द्धसैनिक बलों को सीएसडी कैंटीन की मिले सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed