फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Soldier killed in road accident at haridwar 

ड्यूटी पर जा रहे साइकिल सवार सैन्यकर्मी को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम

Tue, 15 Jan 2019 08:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 15 Jan 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
Soldier killed in road accident at haridwar 
demo pic

घर से ड्यूटी जा रहे साइकिल सवार सैन्यकर्मी को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते रास्ते में उसकी समय मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने बस को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस बस चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के लालकुर्ती निवासी जितेंद्र रावत (36) पुत्र सुरेंद्र रावत शनिवार देर रात एक बजे साइकिल से आर्मी में ड्यूटी के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी वह एमएच चौक के पास ही पहुंचे थे कि देहरादून से दिल्ली जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की एसी बस ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र साइकिल समेत सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। 

आसपास के राहगीरों ने किसी तरह घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया।

साथ ही बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर दिल्ली रवाना किया। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर घर सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी पूनम नेगी की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है। साथ ही फरार चालक की पहचान के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम मुख्यालय देहरादून से संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed