{"_id":"b4b38b7f9a8408494094b04a967aae20","slug":"solar-train-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में बुलेट ट्रेन से पहले दौड़ेगी सोलर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में बुलेट ट्रेन से पहले दौड़ेगी सोलर ट्रेन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 14 Jun 2015 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का कहना है कि सोलर ट्रेन चलाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है।
विज्ञापन
तय है बुलेट ट्रेन से पहले सोलर ट्रेन आ जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोलर इनर्जी के क्षेत्र में रिकार्ड कायम किया है। पहला सोलर एयरक्राफ्ट गुजरात में उतरा है।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम में आयोजित चिंतन शिविर में डॉ. हर्षवर्धन ने कहा किसी योजना की घोषणा होने के बाद लोग उसके पूरा होने के समय के बारे में पूछने लगते हैं। उन्होंने कहा तकनीकी कार्य है कुछ वक्त आगे-पीछे हो सकता है लेकिन काम गंभीरता हो रहा है।
विज्ञापन
सोलर इनर्जी के विशेषज्ञ कोलकाता के डॉ. गुन चौधरी से भी इस संबंध में बात की गई है। उन्होंने कहा कि सोलर इनर्जी शुद्ध होती है। इसमें दूसरे ईंधनों के हानिकारक तत्व नहीं होते। सोलर इनर्जी का इस्तेमाल बढ़ेगा तो प्रदूषण कम होगा।
विज्ञापन
इसके उपकरण महंगे हैं लेकिन जब ज्यादा लोग इस्तेमाल करने लगेंगे तो दाम घट जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता वाला क्षेत्र है। साल-डेढ़ साल में इस दिशा में हो रहा कार्य नजर आने लगेगा।
साढ़े चार हजार करोड़ से सुपर कंप्यूटर
डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि देश में 4500 करोड़ की लागत से सुपर कंप्यूटर बनाया जा रहा है। कोशिश है कि बहुत जल्दी इसका कार्य पूरा हो जाए। सुपर कंप्यूटर बनने से आसानी हो जाएगी। हर प्रकार का डाटा सुपर कंप्यूटर में उपलब्ध रहेगा।
सबसे बड़ा टेलीस्कोप बना रहा भारत
दुनिया का सबसे बड़ा टेलीस्कोप भारत बना रहा है। डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि अमेरिका, जापान आदि देशों के साथ मिलकर टेलीस्कोप बनाया जा रहा है। इसका काम वर्ष 2023 तक पूरा हो जाएगा। यह टेलीस्कोप 330 मीटर लंबा होगा।
आईआईपी में उगेंगी जड़ी-बूटियां
इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पेट्रोलियम में जड़ी-बूटियां उगाई जाएंगी। यहां पर चिकित्सीय पौधों की नर्सरी लगाई जा रही है। चिंतन शिविर में इस संबंध में फैसला लिया गया।