{"_id":"6a3abd71b3223df3ed004336","slug":"sohail-murder-case-three-arrested-for-supplying-weapons-to-accused-shahid-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहेल हत्याकांड: हत्यारोपी शाहिद को हथियार उपलब्ध कराने वाले तीन गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोहेल हत्याकांड: हत्यारोपी शाहिद को हथियार उपलब्ध कराने वाले तीन गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
Tue, 23 Jun 2026 10:40 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:40 PM IST
सार
14 जून को भुड्डी गांव में हुए सोहेल हत्याकांड में मुख्य आरोपी शाहिद हारून ने जो पिस्तौल इस्तेमाल की थी वह उसे फरहान ने दी थी।
विज्ञापन
सोहेल हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सोहेल हत्याकांड में हत्यारोपी शाहिद को हथियार बेचने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें लंढौर निवासी फरहान पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्तौल, दो खाली मैगजीन, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस को मंगलवार रात सूचना मिली कि चंद्रबनी क्षेत्र में चोटिया बाबा मंदिर के सामने निर्माणाधीन हाईवे के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पटेलनगर कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची। निर्माणाधीन हाईवे की पुलिया के नीचे बैठे तीन युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम लंढौरा हरिद्वार निवासी फरहान, आजाद कॉलोनी निवासी फरमान और लंढौरा निवासी जैद बताए। तलाशी लेने पर इनके पास से हथियार बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
फरहान इस मामले में पटेलनगर कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी में वांछित था। लगातार फरार रहने पर उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।