{"_id":"d0d5c4eafcfe4b9fd206676e5f3de96f","slug":"soha-ali-khan-will-come-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहा अली खान के साथ मस्ती का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोहा अली खान के साथ मस्ती का मौका
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 07 Nov 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला जीटीएम बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर सोहा अली खान संग मस्ती का मौका दे रहा है।
विज्ञापन
फीस मात्र 100 रुपए
16 नवंबर को यह कार्यक्रम दून में मोहकमपुर स्थित आईआईपी परिसर के सामने जीटीएम फारेस्ट एंड हिल परिसर में स्किल-एड किड्स फेस्टिवल विद सोहा अजी खान आयोजित होगा।
कार्यक्रम में ईडी दून वर्ड स्कूल की तरफ से बेबी शो, वेद स्कूल की ओर से डांस कंपटीशन होगा। हैलो किड्स फैंसी ड्रेस कंपटीशन कराएगा। इंडियन स्कूल आफ टेलेंट की तरफ से ड्राइंग कंपटीशन होगा।
विज्ञापन
प्रतिभाग करने के लिए बच्चों को एक फार्म भरना होगा, जिसकी फीस 100 रुपए रखी गई है। फार्म जमा करते वक्त रसीद जरूर लें, यही प्रवेश पत्र माना जाएगा। फार्म संग बच्चे की फोटो, आयु प्रमाण-पत्र की फोटो कापी जरूर जगाएं।
विज्ञापन
जीटीएम बिल्डर्स ग्रुप के चेयरमैन और एमडी तुषार कुमार के मुताबिक फिल्म अभिनेत्री सोहा अली खान इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगी। स्किल-एड के डायरेक्टर अनुराग अस्थाना के मुताबिक डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बच्चों को सप्ताह भर 10 से 15 नवंबर तक डांस रिहर्सल मुफ्त कराई जाएगी।
कार्यक्रम के सह-प्रायोजक अरीना मल्टीमीडिया और नासा किड्स हैं। अधिक जानकारी, स्टाल बुकिंग के लिए भूमिका गोस्वामी से इस मोबाइल नंबर पर संपर्क करें है- 9997288408
रूपांतरण सदस्यों को सौगात
रूपांतरण सदस्यों को एक सौगात दी जा रही है। उनके बच्चों के लिए किड्स फेस्टिवल में रजिस्ट्रेशन फ्री रखा गया है।
यहां से मिलेंगे फार्म
- अमर उजाला कार्यालय, शेड नं. 2 पटेलनगर इंडस्ट्रियल एरिया
- स्किल-एड चिल्ड्रन एक्टिविटी सेंटर, यश प्लाजा सेकंड फ्लोर, सुविधा स्टोर के ऊपर बसंत विहार
- दून वर्ड स्कूल, आंचल डेयरी के पीछे
- वेद स्कूल, 75/6, राजपुर रोड शिवा रेजीडेंसी लेन, नगीना एंड कंपनी के सामने