{"_id":"940944852933f697a359ed6908c82447","slug":"soha-ali-khan-will-come-dehradun-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सोहा अली खान संग करें फन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सोहा अली खान संग करें फन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 16 Nov 2014 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला और जीटीएम बिल्डर्स रविवार 16 नवंबर को ‘किड्स फेस्टिवल विद सोहा अली खान’ आयोजित कर रहे हैं।
विज्ञापन
हरिद्वार रोड स्थित जीटीएम फारेस्ट एंड हिल अपार्टमेंट कैंपस में कार्यक्रम सुबह 11 बजे से आयोजित हो रहा है। इसमें एक से 14 साल तक के बच्चे शिरकत कर रहे हैं।
आईएफबी की ओर से खिलाया जाएगा तंबोला
रंगारंग कार्यक्रम में इन बर्ड स्कूल बेबी शो प्रस्तुत करेगा, जिसमें एक से तीन साल तक के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। इसी दौरान हैलो किड्स फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, इंडियन स्कूल ऑफ टैलेंट ड्राइविंग प्रतियोगिता और वेद स्कूल डांस प्रतियोगिता आयोजित करेगा।
विज्ञापन
आईएफबी की ओर से तंबोला खिलाया जाएगा, जिसमें प्रतिभाग करने वालों को आकर्षक इनाम दिया जाएगा। ड्रॉइंग प्रतियोगिता के ड्रॉइंग शीट अमर उजाला उपलब्ध कराएगा। बच्चे अपना ड्रॉइंग पैड और कलर अपने साथ लाएं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में जज ऑन स्पाट सब्जेक्ट देंगे, जिस पर बच्चों को पेंटिंग करनी होगी। डांस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को अपनी ड्रेस लानी होगी। मौके पर ड्रेस बदलने की अनुमति नहीं होगी। इसलिए ड्रेस घर से ही पहनकर आएं। जिस गाने पर डांस करना है उसकी सीडी और पेन ड्राइव भी साथ लाएं।