फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   soha ali khan interviews.

उत्तराखंड में बसना चाहती हैं सोहा अली खान

Mon, 17 Nov 2014 11:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 17 Nov 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
soha ali khan interviews.

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों पर मोहित होने के बाद सोहा अली खान अब यहां एक आशियाना चाहती हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड को धरती पर स्वर्ग का दर्जा
सोहा अली उत्तराखंड को भी कश्मीर की तरह धरती पर स्वर्ग का दर्जा देती हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वाली या कुमाऊंनी फिल्म में अच्छा रोल मिला तो वे तैयार हैं।

रविवार को अमर उजाला से बातचीत में सोहा अली खान ने बताया कि उन्हें अपनी मां शर्मिला टैगोर के साथ कई बार कश्मीर जाने का मौका मिला।

वे बचपन में कई बार उत्तराखंड भी आईं। बकौल सोहा, कश्मीर की तरह उत्तराखंड की खूबसूरती बेमिसाल है। सोहा रानीखेत में शूटिंग कर चुकी हैं और जल्द ही एक फिल्म की शूटिंग हरिद्वार में करेंगी।
विज्ञापन


सोहा ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म उद्योग के लिए बहुत संभावनाएं हैं। अगले साल फरवरी में रिलीज होने वाले नई फिल्म ‘24 आवर्स’ के संबंध में बताया कि यह फिल्म 1984 के दंगों पर आधारित है। इसकी स्टोरी दिल्ली बेस्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी गुस्से वाली हैं मां

सोहा इसमें सिख युवती के रूप में नजर आएंगी। करीब 25 फिल्मों में अभिनय कर चुकी सोहा बताती हैं कि उनके जीवन पर मां और पिता दोनों का प्रभाव रहा है। पिता मंसूर अली खान पटौदी शांत स्वभाव के थे, जबकि मां थोड़ी गुस्से वाली हैं।

सोहा अमर उजाला और जीटीएम ग्रुप द्वारा रविवार को आयोजित किड्ज़ फेस्टीवल विद सोहा अली खान कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची।

बच्चों के साथ स्टेज पर पहुंची सोहा खुद को थिरकने से रोक ना सकीं। इस कार्यक्रम में बच्चों पर आधारित कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed