फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall rain in weather forecast of uttarakhand for next three days

आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, फिर होगा ठंड का एहसास, बर्फ की चादर से ढक जाएंगी वादियां

Wed, 13 Feb 2019 03:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Feb 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
snowfall rain in weather forecast of uttarakhand for next three days
snowfall

प्रदेशभर में आज से मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। एक ओर जहां बादल छाए रहेंगे तो दूसरी ओर कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को प्रदेशभर में दोपहर तक धूप खिलने के बाद आंशिक बादल आ गए। राजधानी में भी दोपहर बाद से मौसम का मिजाज बदल गया। हल्की ठंडी हवाओं के बीच दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री तक पहुंचने के बाद शाम को गिरकर 18 डिग्री तक आ गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि राजधानी में भी बादल छाए रह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 और 15 को फिर बदलेगा मौसम

मौसम एक बार फिर ठंड का एहसास कराएगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि 14 और 15 फरवरी को ओलावृष्टि और झमाझम बारिश हो सकती है। मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 16.6 और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed