फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall on holi

इस बार पहाडों पर बर्फ से खेलेंगे होली!

Sun, 16 Mar 2014 09:08 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 16 Mar 2014 09:08 AM IST
विज्ञापन
snowfall on holi

होली के दिन पहाड़ों पर मेघ खूब बरसेंगे। उत्तराखंड, हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार और मंगलवार को बर्फबारी जबकि निचले इलाकों में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


इस बीच शनिवार को जम्मू कश्मीर में गुलमर्ग, श्री अमरनाथ गुफा और आसपास के इलाकों में हिमपात भी हुआ। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के चलते होली के बाद भी बादल-बारिश की स्थिति बने रहने के आसार हैं।

विज्ञापन

यहां होगी बर्फ की होली

snowfall on holi

देहरादून में शनिवार सुबह धूप के बीच हल्के बादल नजर आए। लेकिन दोपहर बाद से देहरादून और आसपास के इलाकों में चुभने वाली धूप रही।

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों, खासतौर पर चमोली, उत्तरकाशी में अबकी बर्फ की होली होने की संभावना है। निचले इलाकों में होली वाले दिन सोमवार को बादल और कई स्थानों पर बारिश की उम्मीद है।

वहीं शनिवार को शिमला सहित पूरे हिमाचल में बादल छाए रहे। सोमवार और मंगलवार को हिमाचल में मौसम खराब रहेगा। उधर जम्मू-कश्मीर का मौसम शनिवार को एक बार फिर बिगड़ गया। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है।

होली के बाद भी बारिश के बने रहने के आसार

snowfall on holi

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों, खासतौर पर चमोली और उत्तरकाशी जिलों में इस बार बर्फ की होली होने की संभावना है।

पहाड़ के मैदानी क्षेत्रों में अलबत्ता होली वाले दिन सोमवार को दिन भर बदली और कई स्थानों पर बारिश की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते होली के बाद भी बारिश के बने रहने के आसार हैं।

शनिवार को राजधानी दून में दिन में चुभने वाली धूप खिली रही। ज्यादातर लोग बगैर स्वेटर घूमते नजर आए। घरों और दुकानों में पंखे भी चलते नजर आए।

विज्ञापन

दून के तापमान में आया उछाल

snowfall on holi

लोगों ने गला तर करने के लिए कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम का सहारा लिया। दून के अधिकतम तापमान में तकरीबन दो डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया।

आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 91, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 38 दर्ज किया गया। राज्य मौसम केंद्र की मानें तो दून में दिन में मौसम शुष्क रहेगा।

शाम को बादल छाएंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। यह क्रमश: 27 और 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

17 मार्च की रात से मजबूत सिस्टम बन रहा है। इसके बाद अगले 24 घंटे में पहाड़ के मैदानी इलाकों में बारिश असर दिखा सकती है।
- आनंद शर्मा, निदेशक, राज्य मौसम केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed