फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall in uttarakhand hilly areas.

उत्तराखंड पर मौसम मेहरबान, बर्फ की चादर से ढके पहाड़

Fri, 15 Jan 2016 11:02 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 Jan 2016 11:02 AM IST
विज्ञापन
snowfall in uttarakhand hilly areas.

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में जहां मौसम में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला, लेकिन पहाड़ी इलाकों में मौसम ने करवट बदली है। उधर, बृहस्पतिवार को दिन भर बादल छाए रहने के बाद भी बौछारें नहीं पड़ी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिन भर खराब मौसम नहीं बिगड़ा। शुक्रवार को सुबह से ही धूप खिलने से बारिश की आस पर एक बार फिर पानी फिर गया।

बृहस्पतिवार तड़के बदरीनाथ, हेमकुंड, नंदा घुंघटी, रुद्रनाथ के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। जोशीमठ में दिनभर शीतलहर का प्रकोप बना रहा। उधर, केदारनाथ में भी दिनभर घने बादल छाए रहे।
विज्ञापन


बर्फीली हवा का प्रकोप तेज रहा। धाम में अधिकतम तापमान 8.4 और न्यूनतम माइनस 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मद्महेश्वर और तुंगनाथ घाटी के ऊपरी क्षेत्रों में भी हल्का हिमपात हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर हिमपात

snowfall in uttarakhand hilly areas.

बृहस्पतिवार अपरान्ह चार बजे से उच्च हिमालय की चोटियों पर हिमपात होने लगा है। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में दिनभर बादल छाए रहे। लोग बारिश और बर्फबारी के इंतजार में हैं।

पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार, राजरंभा की चोटियों पर दोपहर बाद हिमपात होने लगा। मुनस्यारी में तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई है। मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है। उधर, धारचूला तहसील में गुंजी, कालापानी, कुटी, नाभीढांग में दोपहर बाद हिमपात हुआ।

वहीं, उच्च हिमालयी क्षेत्र में बुधवार शाम हुए हल्के हिमपात के कारण बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ के तापमान में गिरावट आ गई। न्यूनतम तापमान बुधवार की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 2.8 डिग्री पर आ गया। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री रहा, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री रहा था। बृहस्पतिवार को आसमान पर हल्के स्तर के बादल छाए रहे।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। बादलों की आवाजाही के कारण फिलहाल तापमान में गिरावट आती रहेगी। इस बीच घाटी वाले इलाकों में कोहरे का असर बना हुआ है। इस कारण सुबह के समय यातायात संचालन में दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed