फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall in uttarakhand

बर्फ से लद गईं उत्तराखंड की वादियां

Tue, 21 Jan 2014 04:08 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 21 Jan 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
snowfall in uttarakhand

उत्तराखंड के गढ़वाल और कुंमाऊं मंडल में सीजन में पहली बार इतनी जोरदार बर्फबारी हुई कि पहाड़ बर्फ के रंग में रंग गए।

विज्ञापन

इस बार बर्फ ने अपनी चादर फैलाई और निचले इलाकों में भी हिमपात हुआ। कहीं 10, कहीं 20 तो कहीं 30 साल का रिकॉर्ड टूटा।

विज्ञापन

उफ बर्फ

बर्फबारी, बारिश से कड़ाके की ठंड, कई जगह पारा शून्य से नीचे गया, कई इलाकों का संपर्क कटा, बिजली गुल, पानी सप्लाई पर असर, जरूरी चीजों की सप्लाई ठप, उत्तरकाशी के सौ से ज्यादा गांव बर्फ में कैद, भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे के नालूपाणी के पास बंद, कई प्रमुख संपर्क मार्ग आवाजाही के लिए ठप।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाह बर्फ

यूपी, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब के पर्यटकों का तांता, होटलवालों के चेहरों पर रौनक, नई टिहरी, जोशीमठ शहर में भी हिमपात, नैनीताल, अल्मोड़ा, रानीखेत बर्फ से गुलजार, पौड़ी शहर में दो वर्ष बाद बर्फबारी हुई है। शहर और आसपास की पहाड़ियों में सुबह नौ बजे से करीब 11 बजे तक दो घंटे दो इंच तक बर्फ गिरी।


देहरादून को देखो

शुक्रवार देर रात से 17 घंटे तक लगातार बारिश (47 मिलीमीटर), अधिकतम तापमान में एकाएक 9 डिग्री की गिरावट, अधिकतम और न्यूनतम के बीच महज एक डिग्री का फर्क रहा।


धनोल्टी में फंसे पर्यटक

बर्फ से चंबा-मसूरी मोटर मार्ग बंद होने से धनोल्टी पहुंचे पर्यटक वहां फंस गए है। चंबा-धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग भी ढिक्यारा में दोपहर दो बजे मलबा गिरने से बंद हो गया था।


पारा धड़ाम

मुक्तेश्वर-1.3

पंतनगर -1.0

टिहरी -1.4 डिग्री

पौड़ी -02 डिग्री सेल्सियस

नई टिहरी -02 डिग्री सेल्सियस

कर्णप्रयाग -1.0 डिग्री सेल्सियस

लैंसडौन -03 डिग्री सेल्सियस

उत्तरकाशी बर्फबारी वाले इलाकों में -शून्य डिग्री सेल्सियस


मसूरी का हाल

- मसूरी, धनोल्टी में बर्फबारी ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड

- मालरोड पर पांच इंच, ऊंचाई पर दो से तीन फीट तक बर्फ

- बर्फबारी से मसूरी-देहरादून मार्ग पहली बार 6 किलोमीटर पहले ही जाम, गाड़ियां छोड़कर मीलों चलना पड़ा पैदल

- नगर का संपर्क टिहरी-उत्तरकाशी से टूटा

- मसूरी जाने वाले टूरिस्ट को कोठालगेट पर रोका

- आईटीबीपी गेट पर ही बर्फबारी से वाहन रोके

- तापमान एक डिग्री सेल्सियस के पास रहा


वीकेंड पर ही बर्फ

पिछले एक महीने के दौरान इस सीजन में चकराता में अब तक जितनी भी बर्फबारी हुई वह वीकेंड पर ही हुई है। इस साल वीकेंड पर चकराता रुख करने वालों की संख्या ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

बर्फबारी - दिन

21 दिसंबर - शनिवार

31 दिसंबर - शुक्रवार

11 जनवरी - शनिवार

18 जनवरी - शनिवार


चकराता का हाल

शनिवार सुबह 7 बजे से शाम 3.30 बजे तक लगातार 8 घंटे हिमपात, 2 फुट बर्फ, न्यूनतम तापमान -03 डिग्री।


32 साल बाद बर्फ

कालसी, साहिया के कई गांवों में 32 साल बाद बर्फबारी हुई। 1981 में साहिया तक बर्फ पड़ा करती थी। बुजुर्गों का कहना है कि 


1981 में साहिया में 6 इंच तक बर्फ पड़ी थी। कई गांवों के नवयुवकों ने बताया कि आज पहली बार बर्फ गिरते देखा।


प्रभु ऐसे ही रखना

लाखामंडल इलाका भी 25 साल बाद बर्फ से ढक गया। बर्फ गिरने की खुशी में पौराणिक शिव मंदिर में ढोल-दमाऊ के साथ विशेष पूजा-अर्चना की और देवता से हर साल गांव में बर्फबारी की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed