फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall in republic day.

उत्तराखंडः बर्फ से ढकी ऊंची चोटियां, ठंड बढ़ी

Mon, 26 Jan 2015 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 26 Jan 2015 01:01 PM IST
विज्ञापन
snowfall in republic day.

गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड की वादियां बर्फ से ढक गईं। रविवार देर रात उत्तराखंड के चमोली, जोशीमठ, बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नंदा घुंगटी, लाल माठी, चोपता, सहित ऊंची चोटियों पर शुरू हुई बर्फबारी सोमवार सुबह भी जारी रही।

विज्ञापन


जहां पिछले दो-तीन दिन से राजधानी में दिन में धूप निकल रही थी, वहीं इस हिमपात से प्रदेश के कई इलाकों में पारे में खासी गिरावट देखने को मिली। राजधानी देहरादून में सोमवार सुबह कुछ हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली।
विज्ञापन


वहीं मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि गणतंत्र दिवस देहरादून में दिन में धूप खिली रहने के बाद शाम को मौसम रंग बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने भारी बारिश या बर्फबारी की संभावनाओं से इंकार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बदला मौसम

snowfall in republic day.

प्रदेश में सोमवार को शाम से मौसम करवट बदलेगा। गर्जन वाले बादल आएंगे। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि राजधानी दून में दिन में आंशिक बादलों के बीच धूप खिली रहेगी।

सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे से होने के बाद शाम को गर्जन वाले बादल आ जाएंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। प्रदेश में ऊंचाई वाले क्षेत्रों विशेषकर उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली में बारिश के साथ के बर्फबारी की भी संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यह बदलाव तो होगा, लेकिन इसका असर अपेक्षाकृत कम ही देखने को मिलेगा। उधर, रविवार को राजधानी में धूप खिली रही और प्रदेश में कुछ जगहों पर आंशिक बादल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed