{"_id":"33ea90e88efceb029ac2e450bb1db559","slug":"snowfall-in-down-areas-of-chakrata","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम हुआ मेहरबान, बर्फ से ढक गया चकराता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम हुआ मेहरबान, बर्फ से ढक गया चकराता
अमर उजाला, त्यूनी/चकराता
Updated Thu, 23 Jan 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम ने फिर करवट ली है। बुधवार को जौनसार के तलहटी के गांव भी बर्फ से ढक गए। चोटियों में दिनभर बर्फबारी जारी रही।
विज्ञापन
पढ़ें, देहरादून में हुई नौकरियों की बरसात
बुधवार को हिमपात होने से हाड़ कंपाती ठंड से लोग बेहाल हैं। चकराता का न्यूनतम तापमान -2 डिग्री रिकार्ड किया गया। विकासनगर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड किया।
विज्ञापन
पढ़ें, सालों बाद फेसबुक ने परिवार को किया एक
विज्ञापन
चकराता छावनी बाजार में बुधवार सुबह 11.30 बजे से शुरू हुई तेज बारिश दोपहर 2.30 बजे तक जारी रही। बर्फबारी देखने के लिए पहुंचे पर्यटकों को रास्ते बंद होने के चलते चकराता से निराश लौटना पड़ा।
पढ़ें, शादी के दिन ली ऐसी शपथ कि हिट हो गई जोड़ी
लोखंडी, खडंबा, बुधेर, मोल्टा, देववन, कांडीधार, बोगीधार, देवती में जमकर बर्फबारी हुई। दूर से ही बर्फबारी से लकदक पहाड़ियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
इन गांवों में हुआ हिमपात
तलघटी पर बसे गांवों में भी हिमपात हुआ है। भरम खत के ठारठा, कांडोई, भरम, कुनवा, पिंगुवा, गोरछा, बेगी, बागनी, बुल्हाड़, डीडा, नोहरा, कावा, उटेड़ा गांव पूरी तरह से बर्फ की कैद में हैं।