{"_id":"f830cd6a99edc9e2880b7fed69cd04f7","slug":"snowfall-in-chardham-in-next-three-days-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगले 3 दिन में चारधामों में हो सकती है बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले 3 दिन में चारधामों में हो सकती है बर्फबारी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 15 Oct 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में ठंड की दस्तक के साथ ही चारधाम यात्रा मार्गों पर बर्फबारी की संभावनाएं बन गई हैं। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों में चारों धामों में बर्फबारी की संभावना जताई है। सूबे में बाकी जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के अलावा हेमकुंड साहिब में आगामी तीन दिन में बर्फ पड़ सकती है। कुछ जगहों पर हल्के बादल बने रहेंगे। प्रदेश के अन्य हिस्सों में आगामी दो दिन तक बादल और हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
राजधानी में बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बारिश की भी संभावना है। प्रदेश भर में कई जगहों पर बूंदाबांदी की वजह से पारे में गिरावट दर्ज की गई है। कई स्थानों पर पारा 30 डिग्री से नीचे चल गया है। देहरादून में बुधवार को अधिकतम पारा 28.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में चोटियों पर हुआ हिमपात
पिथौरागढ़ के मुनस्यारी तहसील मुख्यालय में बुधवार को पूरे दिन रिमझिम बारिश होती रही। इससे तापमान में गिरावट आ गई है। शाम को तेज बौछारें गिरने लगी।
इस दौरान पंचाचूली, हंसलिंग और राजरंभा की चोटियों पर हिमपात हुआ। उधर, धारचूला तहसील के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो रहा है। लिपुलेख, नाभीढांग में लगातार दूसरे दिन भी हल्का हिमपात हुआ। जिला मुख्यालय में पूरे दिन आसमान बादल से घिरा रहा और शाम को तेज बारिश हो गई।
इस दौरान पंचाचूली, हंसलिंग और राजरंभा की चोटियों पर हिमपात हुआ। उधर, धारचूला तहसील के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो रहा है। लिपुलेख, नाभीढांग में लगातार दूसरे दिन भी हल्का हिमपात हुआ। जिला मुख्यालय में पूरे दिन आसमान बादल से घिरा रहा और शाम को तेज बारिश हो गई।