फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall in badrinath, hemkund sahib.

बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, केदारनाथ में बारिश

Thu, 14 May 2015 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Thu, 14 May 2015 03:32 PM IST
विज्ञापन
snowfall in badrinath, hemkund sahib.

चमोली जिले में बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट ली। निचले क्षेत्रों में बारिश और बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम में दोपहर डेढ़ बजे से तीन बजे तक बारिश हुई, जिससे धाम में ठंड बढ़ गई है। खराब मौसम के बाद भी धाम में दिनभर तीर्थयात्रियों की चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन


दूसरी ओर, मौसम खराब होने से हेमकुंड साहिब मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य भी प्रभावित हुआ है। यहां बर्फ हटाने में लगे सेना के जवान और सेवादार दोपहर बाद बेस कैंप घांघरिया लौट आए हैं। बृहस्पतिवार को मौसम साफ होने पर ही ये लोग दोबारा रास्ते से बर्फ हटाने में जुट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केदारपुरी में हुई बारिश
केदारनाथबाबा केदार पुरी में शाम साढ़े पांच बजे से हल्की बारिश शुरू हो गई है। मौसम खराब होने से तापमान भी घटकर 9 डिग्री पर पहुंच गया है। धाम में दोपहर बाद भी आधा घंटे तेज बारिश हुई थी। इधर जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित केदारघाटी, कालीमठ घाटी और जखोली क्षेत्र में भी रिमझिम बारिश हो रही है।

हेमकुंड साहिब की पैदल दूरी भी हुई कम: बिंद्रा

snowfall in badrinath, hemkund sahib.

हेमकुंड साहिब के लिए घांघरिया से आगे करीब साढ़े तीन किलोमीटर के रास्ते से बर्फ हटा दी गई है। इस काम में सेना के जवान और गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के स्वयं सेवी जुटे हुए हैं।

राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नरेंद्र बिंद्रा के मुताबिक करीब पांच किलोमीटर रास्ता बर्फ से ढका हुआ था। हेमकुंड साहिब की यात्रा एक जून से शुरू हो रही है और यात्रियों के लिए पूरी व्यवस्था का दावा किया जा रहा है।

बिंद्रा के मुताबिक गोविंदघाट से पुलना तक करीब चार किलोमीटर सड़क भी बना ली गई है। इससे यात्रियों को पैदल करीब चार किलोमीटर दूरी कम नापनी होगी। इसके साथ ही गोविंदघाट से घांघरिया की हेली सेवा भी इस बार शुरू की जा रही है। घांघरिया का हेलीपैड बड़ा बना दिया गया है। अब यहां पर एमआई 26 को भी उतारा जा सकता है।

बिंद्रा ने कहा कि सरकार ने अवस्थापना पर पूरा ध्यान दिया है। हेमकुंड साहिब की यात्रा करने वालों को कोई परेशानी नहीं होगी। इस बार यात्रा पर अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed