फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall in badrinath and kedarnath.

बदरीनाथ और केदारनाथ में बर्फबारी से बदला मौसम

Mon, 21 Sep 2015 10:30 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Sep 2015 10:30 AM IST
विज्ञापन
snowfall in badrinath and kedarnath.

रविवार को बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की पहाड़ियों में हुई बर्फबारी से धाम में ठंडक बढ़ गई है। इससे पहले शनिवार को भी बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई थी।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम की पहाड़ियों में रविवार को लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई। जोशीमठ में भी रविवार दोपहर बाद बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है।

बदरीनाथ धाम में तड़के करीब एक घंटे तक बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, लेकिन कुछ देर में ही बर्फ पिघल गई। धाम के दर्शनों को पहुंचे तीर्थयात्रियों ने बर्फबारी का लुत्फ भी उठाया। रविवार को 361 तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए।

विज्ञापन

केदार धाम की पहाड़ियों में जोरदार हिमपात

snowfall in badrinath and kedarnath.

केदारनाथ में शुक्रवार रात्रि से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रुक-रुककर बारिश का सिलसिला बना है। हिमालय पर्वत श्रृंखलाएं बर्फ से पूरी तरह से ढक चुकी हैं। वहीं मंदिर के एक किमी के दायरे में ऊंची पहाड़ियों में भी खूब हिमपात हुआ है।

बर्फबारी से धाम में ठंड बढ़ गई है। रविवार सुबह 7 बजे अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रुद्रप्रयाग में भी दोपहर बाद रिमझिम बारिश जारी रही।

505 श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन
केदारनाथ। रविवार को रिमझिम बारिश के बीच 505 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। सितंबर माह में अब तक यात्रियों की यह सर्वाधिक संख्या रही है। दर्शनार्थियों में हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचने वाले यात्री भी हैं।

दूसरी तरफ शाम चार बजे तक सोनप्रयाग से 267 यात्री पैदल रास्ते से केदारनाथ के लिए रवाना हुए। यात्रा संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान ने बताया कि मौसम के मिजाज को देखते हुए पिछले दो दिन से सभी प्रभावित स्थानों पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed