{"_id":"11cb6288ff36548dba0ff0ded50ab186","slug":"snowfall-in-badrinath-and-kedarnath-hills-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरी, केदारनाथ समेत चोटियों पर गिरी बर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरी, केदारनाथ समेत चोटियों पर गिरी बर्फ
Wed, 18 Feb 2015 11:40 PM IST
weather, snowfall, badrinath, kedarnath, amar ujala dehradun news, uttarakhand news in hindi.
weather, snowfall, badrinath, kedarnath, amar ujala dehradun news, uttarakhand news in hindi.
Updated Wed, 18 Feb 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल में बुधवार को दिन में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और कई इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि हुई। केदारनाथ धाम में दोपहर बाद से शाम तक रुक-रुककर बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी में 3 से 4 बजे के बीच जमकर ओले गिरे। इससे फसलों को भी क्षति पहुंची है। इसके बाद जिले के कई इलाकों में तेज बारिश हुई।
बारिश और ओले भी गिरे
चमोली जिले में बदरीनाथ धाम के साथ हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गोरसों बुग्याल, औली, लाल माटी, नंदा घुंघटी की चोटियों पर देर शाम तक बर्फबारी हुई। जिले के निचले क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई।
विज्ञापन
गोपेश्वर में करीब आधा घंटे तक ओलावृष्टि भी हुई। कर्णप्रयाग में तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी ठंड लौट आई। इन इलाकों में सुबह से ही चटख धूप खिली हुई थी। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली।
विज्ञापन
गुरुवार को भी बारिश की संभावना
पहाड़ों पर गुरुवार को भी बारिश, बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो विशेष तौर पर उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।