फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall in badrinath and kedarnath hills.

बदरी-केदारनाथ की चोटियों पर बर्फबारी, गिरा पारा

Thu, 29 Oct 2015 04:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 29 Oct 2015 04:29 PM IST
विज्ञापन
snowfall in badrinath and kedarnath hills.

उत्तराखंड में बदरीनाथ और केदारनाथ में हुई बर्फबारी के कारण अब ठंडक बढ़ने लगी है। उधर, कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने की खबर है।

विज्ञापन


हालांकि देहरादून में गुरुवार को सुबह से ही धूप खिली रही। लेकिन कुमाऊं के कई इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। उधर, बुधवार का दिन बादलों और कुछ जगहों पर हल्की बारिश के चलते ठंडक भरा रहा। सुबह से ही बादल और ठंडी हवाओं ने प्रदेशभर में तापमान गिरा दिया। राजधानी में एक दिन में तापमान में 4.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान लगाया गया था। केदारनाथ और बदरीनाथ की चोटियों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रूद्रनाथ, लाल माटी सहित जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपेश्वर में करीब पंद्रह मिनट तक ओलावृष्टि हुई। केदारनाथ की पहाड़ियों में बर्फबारी होने से धाम में तेज शीत हवाओं का प्रकोप बना रहा। गुप्तकाशी, ऊखीमठ आदि स्थानों पर दोपहर बाद हल्की बारिश हुई।

न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे

snowfall in badrinath and kedarnath hills.

बुधवार को राजधानी देहरादून सहित प्रदेशभर में सुबह से ही बादल छा गए। इस बीच हल्की ठंडी हवाएं चलने लगी तो पारा नीचे आ गया। राजधानी सहित कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। दून में पारे में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को 4.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री था, जो बुधवार को 26.1 डिग्री पर आ गया। प्रदेश में भी कई जगहों पर दिन का तापमान गिर गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया था कि गुरुवार को कुमाऊं मंडल में आमतौर पर बादल छाये रहेंगे।

कुमाऊं में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई थी। गढ़वाल मंडल में आंशिक बादल छाये रहेंगे। बताया कि दून में भी आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है, लेकिन गढ़वाल मंडल में कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं। बताया कि शुक्रवार से प्रदेशभर में मौसम साफ हो जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक कई दिनों से न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक बुधवार को भी न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मंगलवार को न्यूनतम पारा 13.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इससे सुबह और शाम को ठंड महसूस हो रही है। उन्होंने अपील की है कि वह बदलते मौसम में खुद को बचाकर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed