फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall in badrinath and hemkund.

बदरीनाथ, हेमकुंड, चमोली में बर्फबारी, दून में धूप

Thu, 18 Feb 2016 10:23 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Feb 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
snowfall in badrinath and hemkund.

गुरुवार को बदरीनाथ, हेमकुंड और चमोली के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई तो वहीं निचले क्षेत्रों में बादल छाए रहे। मौमस में हुए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


गुरुवार तड़के से ही यहां आसमान में घने बादल छाए हुए थे। केदारनाथ में फिलहाल बर्फबारी की सूचना नहीं है, लेकिन केदारघाटी में भी बादल छाए हुए हैं। राजधानी देहरादून में सुबह बादल छाए थे जो बाद में छट गए और धूप खिल गई।
विज्ञापन


तेज धूप से तीन डिग्री चढ़ा राजधानी का पारा
मौसम विभाग ने पहले ही राज्य में गुरुवार को बादलों का असर दिखने और राजधानी में आसमान साफ रहने की की संभावना जताई थी। बुधवार को तेज धूप होने से राजधानी में तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश में ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही राजधानी में आसमान साफ रहने के साथ कुछ देर को आंशिक बादल आ सकते हैं।


केदारनाथ में दिनभर खिली चटक धूप
बुधवार को केदारनाथ में दिनभर चटक धूप खिली रही। दो दिनों से बर्फीली हवा का प्रकोप भी काफी कम हो रहा है, जिससे तापमान में भी वृद्धि हो रही है।

बुधवार को धाम में अधिकतम तापमान 18.8 और न्यूनतम माइनस 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ धाम में मंदिर परिसर से रुद्रा प्वाइंट तक निम की ओर से बर्फ साफ कर दी गई है। हालांकि मंदिर के पीछे निर्माणाधीन त्रिस्तरीय सुरक्षा दीवार क्षेत्र में दो से ढाई फीट बर्फ मौजूद है।

बर्फ के कारण यहां वैल्डिंग का कार्य भी पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ा है। इधर, रुद्रप्रयाग सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में मौसम सुहावना रहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed