{"_id":"6545d254dac009389905a8c3","slug":"snowfall-first-snowfall-of-the-season-in-niti-valley-chamoli-uttarakhand-news-in-hindi-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather Today: नीती घाटी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, दिखा खूबसूरत नजारा, कड़ाके की पड़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather Today: नीती घाटी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, दिखा खूबसूरत नजारा, कड़ाके की पड़ी ठंड
Sat, 04 Nov 2023 12:48 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:48 PM IST
सार
(नीती वैली स्नोफॉल) नीती घाटी चमोली जिले के नीती घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी होने से घाटी का तापमान में गिरावट आ गई है।
विज्ञापन
नीती घाटी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चमोली जिले के नीती घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी होने से घाटी का तापमान में गिरावट आ गई है। यहां कड़ाके की ठंड के बाबजूद अभी भी मलारी गांव में स्थानीय लोग निवास कर रहे है।
विज्ञापन
मलारी गांव में लगभग तीस से पैंतीस परिवार इस कड़ाके के ठंड मे यही रह रहे है। जबकि घाटी के अन्य ग्रामीण अपने शीतकालीन प्रवास को लौट चुके है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट बदली थी। दोपहर बाद बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई। वहीं, यमुनोत्री धाम सहित आसपास के क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। इसके बाद अब चमोली के नीती घाटी में भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
छह नवंबर तक मैदानी इलाकों में शुष्क रहेगा मौसम
यमुनोत्री धाम से मनमोहन उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम में तीन बजे से चार बजे तक बारिश हुई, जिससे धाम में ठंड बढ़ गई है। वहीं आज चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि छह नवंबर तक मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun : आज लगेगा बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, 50 हजार भक्तों के पहुंचने की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।