फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Jyotirmath emerges as the overall champion in the cluster-level competition.

Chamoli News: संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में ज्योतिर्मठ ऑलओवर चैंपियन

Sun, 30 Aug 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 30 Aug 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Jyotirmath emerges as the overall champion in the cluster-level competition.
फोटो-
विज्ञापन

5 और 6 सितंबर को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे विजेता खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। विद्या भारती की ओर से संचालित चमोली जनपद के सरस्वती विद्या मंदिरों की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं खेल मैदान गोपेश्वर में आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में संकुल ज्योतिर्मठ ऑलओवर चैंपियन रहा। इसके अलावा गोपेश्वर दूसरे और गौचर के खिलाड़ी तीसरे स्थान पर रहे।
खेल मैदान गोपेश्वर में संकुल प्रभारी शंभू प्रसाद चमोला ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इसमें जनपद के आठ विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान हुई प्रतियोगिता में प्रत्येक ब्लॉक से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 5 व 6 सितंबर को राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर फील्ड मार्शल शारदा प्रसाद तिवारी, प्रधानाचार्य हिम्मत सिंह चौहान, रामेश्वर सती, मदन चौधरी, देवेंद्र भंडारी, मंगला प्रसाद सती, सुनील, प्रदीप, भरत सिंह, अनिल, मंजू पुरोहित, अपर्णा, सुनीता, तुलसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



फोटो
कबड्डी में टीम वरियर ज्योतिर्मठ विजेता

ज्योतिर्मठ। युवा खेल विकास समिति की ओर से रविग्राम खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिताओं के अंडर 14 बालक की क्राॅस कंट्री में राहुल, शुभम, आयुष्मान, अंडर 17 में प्रीतम, आर्यन, रमन, ओपन वर्ग में शिवम, दिशांत, सीमांत, बालिका वर्ग में अंकिता, दिव्या व अन्नया क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी में टीम वरियर ज्योतिर्मठ विजेता व जेपी विद्या मंदिर मारवाड़ी उपविजेता बनी। चित्रकला में मानसी प्रथम, शिवांशी द्वितीय व प्रसन्ना तृतीय स्थान पर रही। छह से आठवीं कक्षा में गरिमा प्रथम, आरव द्वितीय व निहारिका तृतीय रहीं। इस मौके पर कर्नल रविराज चौहान, एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ, एनटीपीसी के एजीएम राजेंद्र कुमार जोशी, थाना प्रभारी देवेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed