Dehradun : आज लगेगा बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, 50 हजार भक्तों के पहुंचने की संभावना
Dehradun News: राजधानी दून में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पहली बार दिव्य दरबार लगाया जा रहा है। श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से इस कार्यक्रम को परेड ग्राउंड के खेल मैदान में कराया जा रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चार नवंबर शनिवार को लगने वाला धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार अब दून के परेड ग्राउंड के पास खेल मैदान में लगेगा। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज में अनुमति को लेकर क्लीयरेंस नहीं मिलने और सुरक्षा कारणों के चलते आयोजन स्थल में बदलाव करना पड़ा। परेड ग्राउंड खेल मैदान में दरबार लगाने के लिए खेल निदेशालय से अनुमति मिल गई है। वहीं, शुक्रवार को हवन पूजा के साथ तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
बता दें कि राजधानी दून में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पहली बार दिव्य दरबार लगाया जा रहा है। श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से इस कार्यक्रम को रायपुर के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में कराया जा रहा था, लेकिन बृहस्पतिवार को रायपुर से कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। कार्यक्रम के संयोजक निवृत्ति यादव ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए रायपुर के स्टेडियम के बजाय अब कार्यक्रम दून के परेड ग्राउंड के पास खेल मैदान में होगा।
Badrinath Dham: बदरी विशाल के दर्शन को पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, की विशेष पूजा अर्चना
दरबार में 40 से 50 हजार भक्तों के पहुंचने की संभावना है। चार नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री का दरबार पांच बजे से शुरू होकर रात दस बजे तक चलेगा। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार ने बताया कि किन कारणों से बदलाव हुआ, यह जानकारी नहीं है। लेकिन अब यह आयोजन परेड ग्राउंड खेल मैदान में होगा।
भीड़ बनेगी चुनौती, यातायात की होगी समस्या
परेड ग्राउंड शहर के बीच में है। धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में भक्तों की काफी संख्या में भीड़ उमड़ती है। दून में उनका दरबार पहली बार लगने जा रहा है। ऐसे में कार्यक्रम में भीड़ आने की उम्मीद है। इसलिए प्रशासन को परेड ग्राउंड में कार्यक्रम को लेकर काफी मशक्कत करनी होगी। खासकर यातायात को लेकर बड़ी चुनौती होगी। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में देहरादून के साथ ही उत्तराखंड और आसपास के राज्यों से लोग आएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.