{"_id":"6a94213ad36f3f231802a38e","slug":"national-skiing-winners-received-prize-money-after-six-months-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-120602-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: स्कीइंग के राष्ट्रीय विजेताओं को छह माह बाद मिली पुरस्कार राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: स्कीइंग के राष्ट्रीय विजेताओं को छह माह बाद मिली पुरस्कार राशि
Sun, 30 Aug 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 30 Aug 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औली में राष्ट्रीय चैंपियनशिप और खेलो इंडिया के पदक विजेता कर रहे थे इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। औली में आयोजित राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप और खेलो इंडिया विंटर गेम्स के पदक विजेताओं को करीब छह माह बाद पुरस्कार की राशि मिल गई है। खिलाड़ियों के बैंक खातों में पुरस्कार की धनराशि जमा कर दी गई है। इससे लंबे समय से राशि का इंतजार कर रहे खिलाड़ियों को राहत मिली है।
औली में 13 से 16 फरवरी तक राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता और खेलो इंडिया विंटर गेम्स में प्रथम स्थान हासिल करने वाले शार्दुल थपलियाल के खाते में उत्तराखंड खेल विभाग की ओर से दो लाख, पर्यटन विभाग की ओर से 51 हजार और खेलो इंडिया की ओर से 30 हजार रुपये जमा किए गए हैं। उन्होंने बताया कि औली चैंपियनशिप में द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले हिमांशु कवाण को खेल विभाग से 30 हजार और पर्यटन विभाग से 20 हजार रुपये मिले हैं। वहीं खेलो इंडिया में तृतीय स्थान हासिल करने वाली संगीता भट्ट को 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई है। अजय भट्ट ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से आने वाले समय में प्रतिभा खोज कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके माध्यम से उत्तराखंड में स्की माउंटेनियरिंग की नई प्रतिभाओं को चिह्नित कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा और राष्ट्रीय स्तर की टीम के लिए तैयार किया जाएगा।