{"_id":"6a942d5d5f1ca4446e0917f7","slug":"nanda-will-make-the-lok-jat-divine-and-magnificent-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-126250-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नंदा लोकजात को बनाएंगे दिव्य और भव्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नंदा लोकजात को बनाएंगे दिव्य और भव्य
Sun, 30 Aug 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 30 Aug 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
कर्णप्रयाग। आगामी नंदा लोकजात को भव्य और दिव्य बनाने के लिए डुंग्री और रुईसाण गांव के ग्रामीणों की बैठक हुई। डुंग्री स्थित नंदा चौक पर आयोजित बैठक में पड़ाव समिति के अध्यक्ष प्रेमशंकर बुटोला ने कहा कि बधाण की नंदा राजराजेश्वरी की वार्षिक लोकजात का आयोजन इस बार भी भव्यता के साथ किया जाएगा।
केंद्रीय समिति (मां राजराजेश्वरी क्षेत्रपाल) के प्रशासनिक सचिव एवं सोल क्षेत्र विकास समिति अध्यक्ष चरण सिंह रावत ने कहा कि वर्ष 2027 में प्रस्तावित श्रीनंदा देवी राजजात को देखते हुए इस वर्ष की लोकजात को और अधिक भव्य बनाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में भरत सिंह और दिनेश रावत ने टेंट व भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी ली। ग्राम प्रधान रेखा देवी ने 2027 की राजजात की तैयारियों के लिए प्रस्ताव रखने की बात कही। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य हरीश सोलियाल, रुईसाण प्रधान विजयलाल, अनिल राता, जसपाल रंतोली, दिगम्बर प्रसाद, राजेंद्र राणा, देवेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह सहित महिला मंगल दल व युवक मंगल दल के सदस्य उपस्थित रहे।