{"_id":"19f8a9957ab2d0cc9077449926f63911","slug":"snowfall-create-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश-बर्फबारी थमी, दुश्वारियां बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश-बर्फबारी थमी, दुश्वारियां बरकरार
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 16 Feb 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिनों के बाद रविवार को बारिश-बर्फबारी का दौर थम गया है। देहरादून समेत उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में धूप निकल आई है।
विज्ञापन
पेयजल व्यवस्था पर काफी बुरा असर
हालांकि सैकड़ों गांवों को बर्फबारी की कैद से निकलने और बंद रास्ते खुलने में वक्त लगेगा। बर्फबारी के चलते बिजली और पेयजल व्यवस्था पर काफी बुरा असर पड़ा है।
इसे पटरी पर लाने में खासी मशक्कत करनी होगी। मैदानी इलाकों में दो दिन की बारिश के बाद खिली धूप से अब जनजीवन सामान्य हो गया है। ठंड से भी लोगों को मिली राहत।
विज्ञापन
इसके साथ ही देर रात पौड़ी शहर में कई वर्षों बाद बर्फबारी हुई। ऋषिकेश में रात जमकर ओले गिरने से सुबह बर्फबारी सा नजारा दिखा।
रुद्रप्रयाग दो दिन से लगातार बारिश व बर्फबारी के बाद रविवार को धूप खिली। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। बर्फबारी के चलते मोहनखाल-चंद्रनगर मोटर मार्ग बर्फबारी के चलते शनिवार दोपहर से बाधित है।
नई टिहरी की पहाड़ियां बर्फ से लकदक हैं। टिहरी, प्रतापनगर, धनोल्टी में तापमान -० डिग्री पहुंच गया है। दो दिन से चंबा और जौनपुर ब्लॉक के कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप है। रविवार की सुबह नई टिहरी में कहीं कोहरा तो कहीं धूप खिली।
बर्फबारी से बंद हुए मार्ग
इसके साथ ही चंबा-मसूरी, उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग बर्फबारी से बंद, चंबा-नई टिहरी मोटर मार्ग पर बर्फ में एक ट्रक फंसने से वन-वे हुआ रास्ता। बड़े वाहनों की आवाजाही कल सायं से बंद पड़ी है।
कर्णप्रयाग बादल और सूरज की आंखमिचौली जारी रही। हल्की धूप के बीच शीत लहर का प्रकोप भी जारी है।