फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall and weather update in uttarakhand

पहाड़ पर अगले 24 घंटे रहेगी बारिश-बर्फबारी

Mon, 15 Dec 2014 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 15 Dec 2014 09:28 PM IST
विज्ञापन
snowfall and weather update in uttarakhand

पहाड़ पर मंगलवार को भी बारिश, बर्फबारी की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में खास तौर पर ऐसा मौसम रह सकता है। उधम सिंह नगर में उथला कोहरा रहने की संभावना बनी हुई है, जबकि दून समेत अन्य स्थानों पर मौसम सूखा और आसमान साफ ही रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार को भी बारिश, बर्फबारी रही। मुक्तेश्वर में 27.8 सेंटीमीटर की बर्फ की चादर बिछ गई। दून में दिन में धूप और बादलों की आंख-मिचौली चलती रही। रात के पारे में तकरीबन डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


उधर, दिन के पारे में तकरीबन इतनी ही बढ़ोत्तरी रही। यह 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज हुआ। सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे तक 7.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्य मौसम केंद्र के अनुसार दून में मंगलवार को पारे में खासा उतार-चढ़ाव रह सकता है। दिन का पारा तकरीबन 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 20 डिग्री रह सकता है, जबकि रात के पारे में चार डिग्री की अहम गिरावट संभव है। यह 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की फुहारें गिरी

snowfall and weather update in uttarakhand

दून सहित मसूरी के ऊंचाई वाले लाल टिब्बा और सरजार्ज एवरेस्ट इस्टेट में पेड़ों पर सोमवार तड़कें बर्फ की फुहारें गिरी। लेकिन जमीन पर नही टिकी। वही नगर में दिनभर मौसम ने खूब गुल खिलाए। सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। 10 बजे के आसपास चटख धूप खिली।

दोपहर में मौसम मिलाजुला रहा। चार बजे धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। हाड कंपा देने वाली ठंड से स्थानीय लोग परेशान हैं। वही आज मालरोड पर पर्यटकों भी गिने-चुने ही नजर आए।

काबिलेगौर है कि पर्यटन नगरी में पिछले तीन दिन से मौसम खूब गुल खिला रहा है। पारा लगभग शून्य के आसपास मंडरा रहा है। लगता है कि इस बार पर्यटन नगरी से हिमदेवता रूष्ठ हो गए हैं। सोमवार सुबह साढ़े सात हजार फीट ऊंचाई वाले लाल टिब्बा और हाथीपांव के इलाके में बर्फ की फुहारें गिरी। कुछ देर पेड़ों पर टिकी। मगर जमीन पर नही टिक सकी।

स्थानीय लोगों के साथ ही देश-विदेश से आए सैलानी बर्फ की आस लगाए हुए थे। माकूल मौसम के बाद भी हिमपात नही हुआ। उधर धनोल्टी और सुरकंडा देवी मंदिर में हल्का हिमपात होने की खबर आई हैं। नगर में ठंड से लोग बेहाल हैं। इन दिनों काफी तादाद में दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें बंद कर दी है। स्कूलों में लंबा शीतावकाश के चलते कर्मचारी छुट्टी पर चले गए हैं। होटल और रेस्तरांओं में भी ऑफ सीजन के चलते कर्मचारियों की तादाद कम हो गई हैं। ठंड के कारण चौक-चौराहों पर भी लोग कम ही दिखाई दे रहे हैं।

बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान
एक और कड़ाके की ठंड और ऊपर से बिजली की आंख मिचौली से स्थानीय लोग परेशान है। दिन में कई बार बिजली गुल होने से घर और होटलों में ठहरे लोग को भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है। इन दिनों ठंड से बचने के लिए लोग हीटर ब्लोअर का सहारा लेते हैं। बार-बार बिजली गुल होने से भारी दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed