फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall and rain in uttarakhand.

उत्तराखंडः पहाड़ों पर बारिश, बर्फबारी की संभावना

Thu, 22 Jan 2015 09:08 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 22 Jan 2015 09:08 AM IST
विज्ञापन
snowfall and rain in uttarakhand.

उत्तराखंड में बुधवार को पहाड़ों पर बारिश, बर्फबारी की संभावना है। 2300 मीटर से अधिक ऊंचाई पर 5 से लेकर 15 सेंटीमीटर तक बर्फ पड़ सकती है। इसमें पिथौरागढ़, मुन्स्यारी, उत्तरकाशी समेत कई पर्वतीय जनपदों के क्षेत्र शामिल हैं।

विज्ञापन


राजधानी देहरादून में आम तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। शाम के वक्त खास तौर पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो मैदानी क्षेत्रों में कोहरा मुश्किल बढ़ाएगा। विशेषकर ऊधम सिंह नगर में घने कोहरे की वजह से वाहन चलाने वालों को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


दून में मंगलवार को अच्छी धूप खिली। शाम को ठंडी हवाओं की वजह से ठंड में बढ़ोत्तरी हुई। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत सौ, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 51 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र के मुताबिक बुधवार को राजधानी दून के दिन के पारे में तकरीबन पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है।

केदारनाथ में रह रहे लोगों को भी किया सचेत

snowfall and rain in uttarakhand.

शासन ने एहतियात बरतते हुए केदारनाथ में रह रहे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के लोगों को अगले तीन दिन सचेत रहने को कहा है। कुछ दिन पहले ही गृह मंत्रालय ने उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली और पिथौरागढ़ में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन (बर्फीला तूफान) का अलर्ट जारी किया था।

आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक मौसम विभाग 22 जनवरी को मौसम खराब होने की आशंका जता रहा है। अलर्ट में 21 जनवरी से लेकर 23 जनवरी तक सचेत रहने को कहा गया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी अलर्ट को देखते हुए खुद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी जिलाधिकारियों को कोई कोताही न बरतने को कहा है।

मुख्य सचिव कार्यालय से भी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए थे। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक अब केदारनाथ में रह रहे लोगों को भी सचेत कर दिया गया है। मौसम विभाग सामान्य रूप से 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना से इनकार नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed