फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snow leopard foun in gangotri national park.

गंगोत्री नेशनल पार्क में मिले स्नो लैपर्ड के पैरों के निशान

Tue, 25 Nov 2014 02:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 25 Nov 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
snow leopard foun in gangotri national park.

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद शिकारियों की घुसपैठ रोकने के लिए गंगोत्री नेशनल पार्क(जीएनपी) में विशेष पेट्रोलिंग शुरू की गई है।

विज्ञापन


पेट्रोलिंग के दौरान वन विभाग को पार्क के कई खूबसूरत व दुर्लभ वन्य जीव देखने को मिले। क्षेत्र में स्नो लैपर्ड के पैरों के निशान भी कई जगह दिखाई दिए।

शिकारियों की घुसपैठ की सूचनाएं
एंटी पोचिंग टीम के हेड डॉ. धनंजय मोहन ने बताया कि 24 अक्तूबर को कपाट बंद होने के बाद अब गंगोत्री नेशनल पार्क के क्षेत्र में सन्नाटा है। 15 नवंबर को पार्क भी बंद हो चुका है। इस दौरान शिकारियों की घुसपैठ की सूचनाएं आ रही थी।
विज्ञापन


वे टीम के साथ खुद पार्क में पेट्रोलिंग करने गए थे। गोमुख ग्लेशियर के आसपास के क्षेत्र में उन्होंने स्नो लैपर्ड के पैरों के निशान देखे। पेट्रोलिंग के दौरान भोजवासा में उनके कैमरा ट्रैप में रेड फॉक्स भी आई जो कि दुर्लभ प्रजाति की लोमड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गोमुख तक पेट्रोलिंग की। इस बीच उन्होंने दुर्लभ प्रजाति के भरल चार जगहों पर देखे, जिनकी संख्या करीब 40 थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed