फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sneha got third prize in India Intellectual Examination

Dehradun News: भारत बौद्धिक परीक्षा में स्नेहा को मिला तृतीय पुरस्कार

Wed, 11 Feb 2026 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Sneha got third prize in India Intellectual Examination
विकासनगर। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा-2026 में उत्तराखंड की प्रतिभागी व कुमाऊं विवि की छात्रा स्नेहा मुरारी ने देश में चौथा स्थान प्राप्त कर तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। उन्हें 25 हजार रुपये की नकद धनराशि बतौर पुरस्कार प्रदान की जाएगी। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान उत्तराखंड की प्रांत मंत्री डॉ. राजकुमारी भंडारी चौहान व प्रांत अध्यक्ष जगमोहन राणा ने बताया कि परीक्षा में प्रदेश के 12,500 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। परीक्षा 31 जनवरी एवं एक फरवरी को देशभर के 115 केंद्रों पर हुआ थी। उन्होंने बताया कि कुमाऊं विवि की छात्रा स्नेहा मुरारी का तृतीय पुरस्कार श्रेणी में चयन प्रेरणादायक है। प्रो. शिवराज सिंह पुंडीर, डॉ. राखी पंचोला, डॉ. गौरव वार्ष्णेय, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, अनिल सिंह तोमर आदि ने छात्रा के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed