{"_id":"6f4ced75e497b05a3421760d5ef77b3f","slug":"snake-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में सांप को आया गुस्सा, कैदी पहुंचा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में सांप को आया गुस्सा, कैदी पहुंचा अस्पताल
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 21 Feb 2014 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिला जेल में शुक्रवार की शाम सांप पकड़ने के चक्कर में एक विचाराधीन कैदी की जान पर बन आई। सांप के हाथ पर काट लेने के चलते कैदी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
सांप को पकड़ते वक्त हुआ हादसा
जेलर एसके सुखीजा ने बताया कि वीआईपी प्लांट में कार्यरत कैदी शंकर 25 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश निवासी नाईसोता हरकी पैड़ी बैरक में जा रहा था।
पढ़ें,चारधाम यात्रा पर मंडरा रही आपदा की ‘प्रेतछाया’
विज्ञापन
बैरक नंबर चार के समीप उसने नाली में एक सांप देखा। उसने सांप को पकड़ने का प्रयास किया। तभी सांप ने उसके हाथ में काट लिया। आनन-फानन में कैदी को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल रेफर
हालत में सुधार नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार जिला अस्पताल में उपचार के बाद कैदी की हालत में सुधार है। जेलर के मुताबिक कैदी हत्या के प्रयास में बीते वर्ष से बंद है।