फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Smuggled liquor caught in Uttarakhand Roadways bus

Dehradun News: उत्तराखंड रोडवेज की बस में पकड़ी तस्करी की शराब

Mon, 14 Aug 2023 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Smuggled liquor caught in Uttarakhand Roadways bus
आबकारी विभाग ने चेकिंग के दौरान उत्तराखंड परिवहन निगम की बस से तस्करी की 30 बोतल शराब पकड़कर परिचालक को गिरफ्तार किया। शराब चंडीगढ़ से देहरादून ले जाई जा रही थी। परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि उत्तराखंड रोडवेज की बस में तस्करी की शराब लाई जा रही है। उन्होंने आबकारी निरीक्षक पंकज सिंह चौहान, रवि विद्यार्थी, सिपाही जुनैद के साथ सरसावा में हरियाणा सीमा पर चेकिंग की। सरसावा में हरियाणा बार्डर पर उत्तराखंड रोडवेज की बस को रुकवाया गया। सभी सवारियों को उतारकर बस की तलाश ली गई, जिसमें से 30 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब चंडीगढ़ से उत्तराखंड ले जा रही थी। इसमें परिचालक मीरापुर अफजलगढ़ जनपद बिजनौर निवासी जगदीप सिंह की मिलीभगत सामने आई, जिसे गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उत्तराखंड परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों को भी पत्र लिखकर मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed