फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Smart ration cards will made in uttarakhand from new year

नए साल से प्रदेश में बनेंगे स्मार्ट राशन कार्ड, तीन कंपनियों को दिया गया बनाने काम

Sun, 22 Dec 2019 10:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 22 Dec 2019 10:12 AM IST
सार

  • 60 प्रतिशत राशन कार्डों का आधार नंबर से सत्यापन 
  • प्रदेश में 23 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के बनाए जाएंगे स्मार्ट कार्ड

विज्ञापन
Smart ration cards will made in uttarakhand from new year
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना के तहत प्रदेश में सस्ता राशन वितरण करने के लिए नए साल से स्मार्ट राशन कार्ड बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर तीन कंपनियों को स्मार्ट कार्ड बनाने का काम सौंप दिया है। सबसे पहले उन उपभोक्ताओं के स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। जिनके राशन कार्ड आधार से सत्यापन हो चुका है। केंद्र से प्रदेश के 60 प्रतिशत राशन कार्डों का आधार सत्यापन किया गया है। 

विज्ञापन


सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी व सुदृढ़ बनाने के लिए केंद्र सरकार एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना को जून 2020 से लागू करने की तैयारी में है। इसके बाद कोई भी कार्डधारक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत पोर्टेबिलिटी हासिल करके किसी भी राज्य की दुकान से राशन खरीद सकेगा। इससे वितरण प्रणाली में पारदर्शिता के साथ ही सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन


इस क्रम में प्रदेश सरकार ने प्रदेश में राशन कार्डधारकों के राशन कार्ड स्मार्ट बनाने का निर्णय लिया था। जिसके तहत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने तीन कंपनियों को स्मार्ट कार्ड बनाने का काम सौंपा है। यह कंपनियां जल्द ही अपना काम शुरू करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस अंकों का क्यूआर कोड होगा

इन स्मार्ट राशन कार्डों पर दस अंकों का क्यूआर कोड होगा। इस कोड के आधार पर सस्ते गल्ले की दुकानों से राशन लेने वाले उपभोक्ताओं का डाटा ऑनलाइन उपलब्ध होगा। वहीं, उपभोक्ताओं को भी यह सुविधा रहेगी कि वह स्मार्ट कार्ड से किसी भी सस्ते गल्ले की दुकान से प्रति माह मिलने वाला राशन ले सकता है।

वर्तमान राशन कार्ड पर यह सुविधा नहीं है। ऐसे में विभाग को यह पता नहीं लग सकेगा कि पात्र कार्ड धारक ने सस्ता राशन लिया है या नहीं। बता दें कि प्रदेश के 9200 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से 23 लाख से अधिक राशन कार्ड धारकों को प्रत्येक महीने सस्ता राशन दिया जाता है। 

स्मार्ट राशन कार्ड बनाने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर तीन कंपनियों को काम सौंपा गया है। नए साल से प्रदेश में स्मार्ट बनाने का काम शुरू हो जाएगा। स्मार्ट कार्ड से राशन वितरण में पारदर्शिता आएगी और पात्र कार्ड धारक किसी भी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन ले सकता है।
- सुशील कुमार, सचिव, खाद्य आपूर्ति विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed