फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Smart Ration card with qr code will make in uttarakhand from November 2019

23 लाख राशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अगले महीने से होने वाले इस बदलाव से मिलेगा बड़ा फायदा

Fri, 11 Oct 2019 08:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Oct 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
Smart Ration card with qr code will make in uttarakhand from November 2019
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में 23 लाख से अधिक राशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। सस्ता राशन उपभोक्ताओं के स्मार्ट राशन कार्ड अगले माह से बनने शुरू हो जाएंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग ने स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है।

विज्ञापन


स्मार्ट कार्ड के लिए आधार नंबर लिंक करना जरूरी होगा। पहले चरण में उन उपभोक्ताओं के स्मार्ट राशन कार्ड बनाए जाएंगे, जिनका आधार नंबर राशन कार्ड से जुड़ चुका है। उत्तराखंड में पहली बार सस्ता राशन वितरण योजना के तहत स्मार्ट राशन कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


स्मार्ट राशन बनाने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद से प्रदेशभर में उपभोक्ताओं के नए राशन कार्ड बनने शुरू होंगे। वहीं, विभाग की ओर से स्मार्ट कार्ड बनाने से पहले पुराने कार्डों का सत्यापन और त्रुटियों को ठीक करने के लिए अभियान चलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि स्मार्ट राशन कार्ड में क्यूआर कोड होगा। जिससे उपभोक्ता प्रदेश के किसी भी सस्ते गल्ले की दुकान से सस्ता राशन प्राप्त कर सकते हैं। स्मार्ट कार्ड आधार नंबर से लिंक होने से सस्ता राशन वितरण में फर्जीवाड़ा रुकेगा। बता दें कि प्रदेश भर में अब तक 45 प्रतिशत राशन कार्डों को आधार नंबर से लिंक किया जा चुका है।

स्मार्ट राशन कार्ड बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। नवंबर माह से प्रदेश भर में स्मार्ट राशन कार्ड बनाने का शुरू किया जाएगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए पहली बार स्मार्ट राशन बनाए जा रहे हैं। इससे यह पता लगेगा कि पात्र उपभोक्ता ने ही राशन लिया है या नहीं। 
-सुशील कुमार, सचिव, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed