फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Smart city to be built around Bhararisain: CM

भराड़ीसैंण के आसपास बनेगी स्मार्ट सिटी : सीएम

Mon, 10 Nov 2025 08:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
Smart city to be built around Bhararisain: CM
- चौखुटिया, घनसाली और ज्योतिर्मठ जुड़ेंगे उड़ान योजना से, चमोली को 142.25 करोड़ की सौगात
विज्ञापन

- ग्रीष्मकालीन राजधानी में रजत जयंती समारोह का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ीसैंण। रजत जयंती उत्सव पर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौखुटिया, घनसाली और ज्योतिर्मठ को उड़ान योजना से जोड़ने और भराड़ीसैंण के आसपास स्मार्ट सिटी बनाने की बात कही। उन्होंंने चमोली जिले को 142.25 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। जिसमें 43.63 करोड़ की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा 98.62 करोड़ की 33 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण विस परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही राज्य आंदोलनकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बीस मिनट के संबोधन में सीएम ने प्रदेश में जीडीपी की बढ़ोतरी से लेकर थूक जिहाद, लैंड जिहाद, बेरोजगार को दूर करने, यूसीसी, भू-कानून, नकल अध्यादेश और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की सरकार की कार्रवाई एवं उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री के लोकल टू ग्लोबल के फार्मूले को राज्य आगे बढ़ा रहा है।
विज्ञापन



आंदोलनकारियों ने जताई नाराजगी, सम्मान लौटाया

गैरसैंण। रजत जयंती समारोह में मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों को फूल माला और शाल भेंट कर सम्मानित किया। बाद में आंदोलनकारियों ने बिना नाम पुकारे सम्मान की खानापूर्ति किए जाने पर नाराजगी जताई और शाल और मालाएं उतार कर एक जगह पर रख दिए। आंदोलनकारियों ने कहा कि उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा है और अपनी बात मुख्यमंत्री के सम्मुख रखने का मौका नहीं दिया गया। आंदोलनकारियों को मनाने में प्रशासन के पसीने छूट गए। बाद में उनके साथ बैठे पूर्व विधायक व राज्य आंदोलनकारी रहे सुरेंद्र सिंह नेगी को मंच पर जगह दी गई। इसके बावजूद कई ने अपना सम्मान वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed