{"_id":"5712b2874f1c1ba9744a6abe","slug":"smart-city-draft-ready","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी का संशोधित ड्राफ्ट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी का संशोधित ड्राफ्ट तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 17 Apr 2016 03:15 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का संशोधित ड्राफ्ट तैयार हो गया है। इसे एमडीडीए की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। हाईपावर कमेटी में चर्चा के बाद फाइनल ड्राफ्ट केंद्र सरकार की माई गोव वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। नोडल अफसर आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रोजेक्ट जमा करने के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया है।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट जमा करने के लिए केंद्र सरकार ने पहले 15 अप्रैल तक का समय दिया था। हालांकि 12 तारीख की शाम तक एक भी शहर का प्रोजेक्ट जमा ना होने और अगले कुछ दिन लगातार छुट्टियां होने के चलते इसका समय एक सप्ताह बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
दोबारा जमा करना है प्रस्ताव
इसमें देहरादून समेत 23 अन्य शहरों को दोबारा संशोधित प्रस्ताव जमा करना है। हालांकि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर राज्य ने अपनी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थी। प्रोजेक्ट का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है, जिसे फिलहाल एमडीडीए की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
परियोजना के नोडल अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि हाईपावर कमेटी की बैठक में पास होने के बाद फाइनल प्रोजेक्ट माई गोव पर अपलोड किया जाएगा। अभी प्रोजेक्ट में संशोधन किए जा सकते हैं। इसको लेकर हाईपावर कमेटी ही अंतिम निर्णय लेगी।