फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   small river overflow due to rain.

बारिश से गदेरे में उफान, मकानों में घुसा पानी

Tue, 23 Jun 2015 07:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो / अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Tue, 23 Jun 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
small river overflow due to rain.

गोपेश्वर जिले में मानसून से पहले की बारिश के साथ ही जिला प्रशासन के आपदा प्रबंधन के दावों की पोल खुल गई है।

विज्ञापन


सोमवार रात को जिले में हुई मूसलाधार बारिश से गदेरा उफान पर आ गया जिससे चमोली तहसील स्थित भेडी गांव के तीन मकानों में पानी भर गया। इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मची रही। ग्रामीण रातभर रतजगा करते रहे।

घरों का सामान भी खराब हो गया। गांव तहसील मुख्यालय से दो किमी की दूरी पर होने के बाद भी 12 घंटे बाद तक प्रशासन का कोई नुमाइंदा घटना स्थल पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


सिकंदर खान, बलवरी और संतू का कहना है कि गदेरे पर निर्माणाधीन चमोली-मठ-छिनका मोटर मार्ग के किनारे नालियां न बनी होने से सोमवार रात डेढ़ बजे गदेरे ने मकानों की ओर रुख कर लिया। कमरों में पानी घुसते ही घर की बिजली भी बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे-तैसे बारिश में ही तीन परिवारों के 18 लोगों ने अन्य ग्रामीण के यहां शरण ली। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह 6 बजे मामले की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई, लेकिन घटना के 12 घंटे बाद भी प्रशासन का कोई नुमाइंदा मौके पर नहीं पहुंचा।


इधर, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी का कहना है कि भेडी गांव में घरों में पानी घुसने की सूचना मिली है, जिसके लिए तहसील प्रशासन की टीम को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed