{"_id":"28db9117de5ee777824427dd21185027","slug":"small-lpg-cylinder-scheme-flop-in-9-months-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 महीने में छोटे सिलेंडर की योजना हुई धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 महीने में छोटे सिलेंडर की योजना हुई धड़ाम
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 29 Dec 2014 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों और अकेले नौकरीपेशा लोगों के लिए लाई गई छोटे गैस सिलेंडरों की योजना देहरादून में धराशायी होने लगी है। स्थिति यह है कि महीने में 10 से 15 सिलेंडरों की मांग ही तेल कंपनी को मिल रही है। इस कारण कंपनी भी योजना पर ज्यादा रुचि नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन
शहर में अकेले रह रहे नौकरीपेशा, छात्र और मजदूर वर्ग को देखते हुए इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) ने अप्रैल 2014 में 5 किग्रा के गैस सिलेंडर बेचने की योजना शुरू की। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बल्लूपुर स्थित आशीर्वाद फिलिंग स्टेशन पर योजना शुरू की गई।
विज्ञापन
शुरूआत में अच्छी रही डिमांड
योजना में कोई कनेक्शन और कागजों का झंझट नहीं रखा गया। सिर्फ अपनी आईडी दिखाने पर पांच किलो गैस वाला सिलेंडर दिए जाने की योजना थी। कंपनी ने इसकी कीमत 1612 रुपये रखी है।
विज्ञापन
शुरुआती कुछ महीनों तक सिलेंडर की मांग अच्छी रही, जिसे देखकर आईओसी ने एस्लेहॉल स्थित सहकारी गैस एजेंसी पर भी यह योजना शुरू की थी। लेकिन करीब नौ महीने के अंदर ही यह योजना धड़ाम होने लगी है।
महंगे सिलेंडर से लोग बना रहे दूरी
तेल कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि महीने में 10 से 15 सिलेंडर की मांग आजकल मिल रही है। इसका कारण सिलेंडर का महंगा होना बताया जा रहा है। आईओसी के देहरादून वितरण अधिकारी रोहन दलाल का कहना है कि योजना चल रही है। मगर डिमांड कम है। इसे दूर करने के प्रयास किए जाएंगे।