फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Skills expo organized for students

युवा नौकरी खोजने के बजाय नौकरी देने वाले बनें : बंदना

Tue, 16 Jul 2024 03:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Skills expo organized for students
I
विज्ञापन

I

I
I

Iविश्व युवा कौशल दिवस पर एक्सपो 2024 का आयोजन, नवाचारी आइडिया एवं उत्पादों का प्रदर्शनI

विश्व युवा कौशल दिवस पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण उत्तराखंड एवं उद्यम लर्निंग फाउंडेशन ने माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए कौशल एक्सपो का आयोजन किया। एक्सपो 2024 का शुभारंभ अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण निदेशक बंदना गर्ब्याल ने किया। एक्सपो में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए छात्रों ने नवाचारी आइडिया एवं उत्पादों का प्रदर्शन किया।


बंदना गर्ब्याल ने कहा कि वे स्वरोजगार की ओर अग्रसर हों। उद्यमिता के क्षेत्र में कॅरिअर बनाकर नौकरी खोजने वाला बनने के बजाय नौकरी देने वाला बनें। उद्यम लर्निंग फाउंडेशन के हरीश मनवानी ने कहा कि इस वर्ष कौशलम् पाठ्यचर्या प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों के माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए संचालित की जाएगी। सहायक निदेशक ममता नेगी चौहान ने छात्रों को उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसरों एवं नवीन उद्यमियों की सहायता के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। हिम शक्ति फाउंडेशन के संस्थापक हर्षित सहदेव ने छात्रों को रोचक तरीके से उद्यमशील मानसिकता एवं उत्तराखंड में उद्यमिता के अवसरों के बारे में बताया। संचालन राज्य समन्वयक राजेश खत्री ने किया। इस दौरान आशा रानी पैन्यूली, संयुक्त निदेशक एससीईआरटी कंचन देवराड़ी, संयुक्त निदेशक एससीईआरटी डॉ. कृष्णानंद बिजलवाण एवं उद्यम लर्निंग फाउंडेशन सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed