फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Skill got an open platform through social media in the era of competition

बढ़ती प्रतिस्पर्धा के इस दौर में सोशल मीडिया से हुनर को मिला खुला मंच

Tue, 14 Jun 2022 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Skill got an open platform through social media in the era of competition
‘बढ़ती प्रतिस्पर्धा के इस दौर में सोशल मीडिया ने हुनर को खुला मंच उपलब्ध कराया है। सोशल मीडिया के सकारात्मक प्रभावों से सामाजिक विकास में मदद मिलती है। सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता के संदर्भ में भी सोशल मीडिया को बेहतरीन संसाधन माना जाता है।’ अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत ‘सोशल मीडिया पर स्टार महिलाएं’ विषय पर आयोजित संवाद में ये बातें बॉलीवुड अभिनेत्री, ब्लॉगर और युवा कलाकारों ने कहीं।
विज्ञापन

सोमवार को पटेलनगर स्थित अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री संस्कृति भट्ट ने कहा कि बदलते दौर के साथ सोशल मीडिया का इस्तेमाल जिस तेजी से बढ़ा है, उसी तेजी से इसके विशेषज्ञों की मांग भी बढ़ रही है। विश्व के आखिरी कोने तक अपनी बातों को कम समय में तेज गति से अधिकतम लोगों तक पहुंचाने के लिए यह एक सर्वश्रेष्ठ साधन बन चुका है। आर्टिस्ट मेघा कथूरिया ने कहा कि टेक्नोलॉजी के बढ़ते दायरे ने न सिर्फ लोगों की जीवनशैली बदली है बल्कि इसी से जुड़े कॅरियर के विकल्प भी सामने रखे हैं।
विज्ञापन

युवा कार्टूनिस्ट कंचन जदली ने कहा कि अगर आपके पास कोई हुनर है तो सोशल मीडिया पर उसे बयां करने का पूरा अवसर है। आपके काम में कुछ नया होगा या आपके हुनर में अलग आकर्षण होगा तो आपके वीडियो वायरल भी हो सकते हैं। अगर ऐसा नहीं भी होता है तो भी आप अपने काम में निरंतरता बनाते हुए और सीखते हुए आगे बढ़ते जाइए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छे काम और सम्मान के लिए लगता है समय
वक्ताओं ने कहा कि अच्छे काम के लिए और उससे मिलने वाले सम्मान के लिए समय लगता है। शुरुआती दौर में भले ही आपके काम को कम लोग पहचानें, लेकिन अच्छे काम से मिलने वाली पहचान से मिलने वाला सम्मान खास होता है।
सोशल मीडिया पर हो सेंसर का नियंत्रण
वक्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया से समाज पर नकारात्मक प्रभाव न पड़े, इसके लिए सेंसर का नियंत्रण होना चाहिए। आजकल लोग वायरल और कम समय में लोगों तक पहुंचने के लिए किसी भी तरह के वीडियो और फोटो अपलोड कर रहे हैं। इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
दर्शकों को पसंद आ रहे गांव के नजारे
वक्ताओं ने कहा कि शहर के मुकाबले सोशल मीडिया के दर्शकों को गांव के नजारे ज्यादा पसंद आ रहे हैं। इसका एक मुख्य कारण पलायन भी है। गांवों से पलायन कर चुके और वर्षों से गांव नहीं लौटे लोग सोशल मीडिया के जरिये अपने गांव का हाल ले रहे हैं। नतीजतन शहर के बदले गांव की वीडियो और फोटो लोग अधिक पसंद कर रहे हैं।
सोशल मीडिया के लिए अपनाएं ये टिप्स
ब्लॉगर वर्निका गोयल, देवश्री नेगी, सना मेहरा और संगीतकार स्वाति सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से अपने कॅरियर को उड़ान देने के लिए पहले अपने हुनर को पहचानें। छोटे वीडियो बनाएं और अपलोड करें। अपने काम में नयापन जरूर लाएं। सोशल मीडिया का कंस्ट्रक्टिव उपयोग करें। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपने हुनर के फोटोज व वीडियोज शेयर करें। स्मार्टफोन का बेस्ट टूल के रूप में प्रयोग करें।
लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर दिखाया हुनर
वक्ताओं ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते देश में करीब दो साल तक लगे लॉकडाउन के दौरान कलाकारों समेत लगभग सभी लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपना हुनर सोशल मीडिया के जरिये दिखाया। कोरोना के चलते लोगों में नकारात्मक विचार पैदा हो रहे थे तो वहीं लोग सोशल मीडिया पर अपना हुनर दिखा मनोरंजन कर रहे थे।

ये भी रहीं मौजूद
ब्लॉगर सना मेहरा, सॉफ्टवेयर इंजीनियर देवश्री नेगी, ब्लॉगर वर्निका गोयल, संगीतकार स्वाति सिंह, युवा उद्यमी शिल्पा भट्ट बहुगुणा, मॉडल निहारिका सिंह, गायक करिश्मा शाह, ब्लॉगर आकांक्षा, मॉडल ख्याति शर्मा, मनीषा भट्ट वर्मा, रविता, रीना अग्रवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed