{"_id":"901f3830c94f0cbf64acc1f06f33f750","slug":"skeleton-found-in-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में फिर मिला मानव कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में फिर मिला मानव कंकाल
अमर उजाला, केदारनाथ
Updated Wed, 11 Jun 2014 07:22 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ धाम में आपदा के एक साल पूरे होने के कुछ दिन पहले एक धर्मशाला के समीप मलबे से एक मानव कंकाल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस का मानना है कि कंकाल पिछले साल केदारनाथ में आई आपदा के शिकार किसी व्यक्ति का है। पुलिस ने कंकाल के डीएनए नमूने लेने के बाद दाह संस्कार कर दिया। इसके पहले भी केदारनाथ में कई मानव कंकाल मिल चुके हैं।
मंदिर से 100 मीटर पहले मिला कंकाल
बुधवार सुबह केदारनाथ मंदिर से करीब 100 मीटर पहले नगर पंचायत के मजदूर मलबा सफाई का कार्य कर रहे थे। खुदाई के दौरान एक व्यक्ति का कंकाल मलबे में दबा दिखाई दिया।
विज्ञापन
कंकाल का लिया डीएनए
मजदूरों से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने कंकाल को बाहर निकलवाकर डीएनए के लिए उसके सैंपल लिए। उक्त कंकाल गत वर्ष आई केदारनाथ जलप्रलय के शिकार व्यक्ति का ही माना जा रहा है।
विज्ञापन