फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Six new dengue patients were found, the number increased to 28

Dehradun News: डेंगू के छह नए मरीज मिले, संख्या बढ़कर 28 पहुंची

Mon, 10 Jul 2023 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Six new dengue patients were found, the number increased to 28
डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को डेंगू के छह नए मरीज मिले हैं। सभी मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। यह मरीज अजबपुर, त्यागी रोड, जीएमएस रोड, धर्मपुर, कार्गी चौक के एरिया में मिले हैं। इन एरिया को हाई रिस्क जोन में रखा गया है। यहां फॉगिंग करने के साथ डेंगू के अन्य संभावित मरीजों को खोजा जाएगा। वहीं, नया गांव पेलियो क्षेत्र में डेंगू का लार्वा मिला है। जिले में अब तक कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में डेंगू के लिए 154 मरीजों की जांच की गई थीं। इसमें छह मरीज पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब तक 2042 मरीजों की एलाइजा जांच की जा चुकी है। इसमें 28 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इसमें 19 मरीजों का इलाज चल रहा है। 11 मरीज अस्पतालों और आठ मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है। जिले के अजबपुर कला, जीएमएस रोड, भोगपुर, धर्मपुर, कार्गी में सबसे अधिक मरीज मिले हैं। इसलिए इन एरिया को हाई अलर्ट जोन में रखा गया है। यहां फॉगिंग के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed