{"_id":"5d3e00368ebc3e6d0954fd49","slug":"six-arrested-in-doon-hospital-s-crisis-dehradun-news-drn314506365","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून अस्पताल में हुई तोड़फोड़ में छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून अस्पताल में हुई तोड़फोड़ में छह गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। दून अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों, रिश्तेदारों केे हंगामे और तोड़फोड़ की घटना में पुलिस ने छह आरोपियाें को गिरफ्तार किया है। आरोपियाें को अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। दूसरी ओर रविवार से दून अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बता दें, दून के किशननगर सैयद मोहल्ला निवासी रेवती रमन पुत्र ओम प्रकाश की दो दिन पूर्व इलाज के दौरान मौत हो गई थी। रेवती की मौत के बाद परिजनों, रिश्तेदारों ने शनिवार को अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ कर दी थी। परिजन चिकित्सा अधीक्षक के बयान ‘रेवती की मौत ज्यादा शराब पीने से हुई थी’ से नाराज थे। परिजन चिकित्सा अधीक्षक से बयान वापस लेने और माफी मांगने की मांग कर रहे थे। इस दौरान परिजनों और रिश्तेदारों के साथ पहुंचे कुछ लोगों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों, कर्मचारियाें के साथ अभद्रता, धक्का मुक्की की और तोड़फोड़ कर दी। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से अज्ञात के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि आरोपी हैप्पी मेहरा पुत्र जोगेंद्र, सूरज क्षेत्री पुत्र मनबहादुर क्षेत्री, सूरज पुत्र दरम्यान सिंह, ईशांत थापा पुत्र ईश्वर थापा, अंशुल कुमार पुत्र विजय कुमार व विशाल पुत्र गणेश भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।