{"_id":"5fd2f2a08ebc3e3ec95ff124","slug":"sitarganj-news-prisoner-s-death-under-suspicious-circumstances-in-sampurnanand-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितारगंज : संम्पूर्णानंद जेल में कैदी की संदिग्ध हालात में मौत, सिर पर लगी थी गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितारगंज : संम्पूर्णानंद जेल में कैदी की संदिग्ध हालात में मौत, सिर पर लगी थी गंभीर चोट
Fri, 11 Dec 2020 09:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 11 Dec 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानंद खुली जेल के कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में सिर पर चोट लगने से मौत हो गई। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कैदी की हत्या हुई है या मौत की वजह हादसा है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल जेल के कर्मचारी और अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले जीवन सिंह (45) पुत्र गुमान सिंह करीब दस साल से यहां संपूर्णानंद जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। वह रोज की तरह शाम को जीवन खुली जेल में बनी झोपड़ी में चला गया। रात करीब नौ बजे मेट राकेश कुमार ने जेलर को कैदी के घायलावस्था में पड़े होने की सूचना दी।
विज्ञापन
इस पर जेलर जयंत पांगती ने जेल की एंबुलेंस (यूके07जीए-1736) से कैदी को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टर अभिलाषा पांडेय ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. पांडेय ने बताया कि कैदी के माथे पर गंभीर चोट लगी है और बाएं हाथ में भी सूजन है। डॉक्टर ने कोतवाली पुलिस को कैदी की मौत का मेमो भेजा है। खबर लिखे जाने तक पुलिस अस्पताल नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन