फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sita devi movement for stone crusher in maletha

आमरण अनशन तुड़वाया तो बाल मुंडवाए

Fri, 30 Jan 2015 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कीर्तिनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, कीर्तिनगर Updated Fri, 30 Jan 2015 09:43 PM IST
विज्ञापन
sita devi movement for stone crusher in maletha

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के मलेथा में स्टोन क्रशर के विरोध में आमरण अनशन पर बैठी आंदोलनकारी सीता देवी को शुक्रवार को प्रशासन ने तड़के पांच बजे धरना स्थल से उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया।

विज्ञापन


इसके बाद समीर रतूड़ी ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। प्रशासन की कार्रवाई से आक्रोशित महिलाओं ने दिन में क्रशर की ओर जा रहे ट्रकों को रोक दिया। ग्रामीणों की मांग की अनदेखी करने के विरोध में सात आंदोलनकारियों ने बाल मुंडवा दिए।
विज्ञापन


22 दिसंबर से मलेथा के लोग स्टोन क्रशर के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। 20 दिसंबर से 50 वर्षीय सीता देवी आमरण अनशन पर बैठी थीं। आंदोलनकारी के स्वास्थ्य में गिरावट को देखते हुए शुक्रवार तड़के पांच बजे एसडीएम दीपेंद्र नेगी और कोतवाल एएस रावत के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम और पुलिस बल ने उन्हें अनशन स्थल से उठाकर बेस अस्पताल में भर्ती कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां चिकित्सकों ने उनको ड्रिप चढ़ाई। सीता देवी को अनशन स्थल से उठाने की खबर गांव में पहुंचते ही महिलाएं धरना स्थल  की ओर दौड़ पड़ीं। उन्होंने टिहरी मोटर मार्ग पर आने-जाने वाले ट्रकों के आगे खडे़ होकर उनको रोकना शुरू कर दिया। शाम तक महिलाओं ने  छह ट्रकों को कब्जे में ले लिया।

विरोधस्वरूप बाल मुंडवाए

sita devi movement for stone crusher in maletha

पूर्वाह्न 11 बजे ग्राम प्रधान शूरवीर बिष्ट, देवी सिंह, दिनेश भट्ट, हरीश लाल, भूपति राणा, कीर्ति सिंह नेगी और बलवंत सिंह ने सरकार की अनदेखी पर विरोधस्वरूप बाल मुंडवाए। दोपहर 12 बजे से हिमालय बचाओ आंदोलन के कोर कमेटी सदस्य समीर रतूड़ी आमरण अनशन पर बैठ गए। जबकि विजय सिंह, कीर्ति सिंह, राजेंद्र और विधाता देवी क्रमिक अनशन पर बैठे।

पूर्व राजस्व मंत्री दिवाकर भट्ट आंदोलनकारियों से वार्ता करने धरना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने रोष जताया कि आंदोलन के बावजूद सरकार उनकी नहीं सुन रही है। ग्रामीणों ने कहा कि एक गांव में चार स्टोन क्रशर की अनुमति दी गई। इससे उनकी खेती बर्बाद हो जाएगी। भट्ट ने ग्रामीणों से शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन चलाने की अपील की। कहा कि ग्रामीण कानून अपने हाथ में न लें। वह स्वयं इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे।

दूल्हा भी बैठा धरने पर
अपनी जीवन साथी लाने से पहले एक दूल्हे ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को समर्थन दिया। बृहस्पतिवार शाम गांव के नरेंद्र की बारात डांग गांव जानी थी। रवाना होने से पहले नरेंद्र दूल्हे के परिधान में धरनास्थल पर पहुंचा और करीब आधा घंटे सांकेतिक धरना दिया।

आइसा ने की निंदा
छात्र संगठन आइसा ने अनशनकारी को जबरन उठाने की निंदा की है। संगठन के अतुल सती, आनंद बिष्ट, अभिषेक जोशी और सुमित रिंगवाल ने कहा कि सरकार जायज मांग मानने के बजाय दमन की कार्रवाई कर रही है।

सीता देवी को महिला कांस्टेबलों ने शांतिपूर्वक ढंग से उठाया। उनके साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं किया गया। स्वास्थ्य को देखते हुए यह कदम उठाना पड़ा।-  दीपेंद्र नेगी, एसडीएम कीर्तिनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed