फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sisters jumped into gangnahar, man jumped to rescue also swept.

हरिद्वार: गंगनहर में कूदीं सगी बहनें, बचाने गया युवक भी बहा

Sun, 18 Oct 2015 03:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 18 Oct 2015 03:13 AM IST
विज्ञापन
sisters jumped into gangnahar, man jumped to rescue also swept.

घरेलू कलह के चलते टिहरी विस्थापित कालोनी की दो बहनें गंगनहर में कूद गई। पीछे-पीछे बचाने कूदा एक युवक भी गंगनहर में समा गया। देर शाम तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद तीनों का पता नहीं चल पाया। गृह क्लेश के लिए युवतियों ने अपने पिता को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


भेल से रिटायर्ड सफाई कर्मचारी अपने परिवार के साथ रानीपुर क्षेत्र के टिहरी विस्थापित कालोनी में रहता है। शनिवार दोपहर उसकी 20 एवं 18 साल की दोनों बेटियां अपने चाचा की बेटी को साथ लेकर स्कूटी से घर से निकली।
विज्ञापन


तीनों स्कूटी से प्रेमनगर आश्रम पुल पर पहुंची। दोनों बहनों ने अपने-अपने मोबाइल एवं पर्स छोटी चचेरी बहन को थमाए और एक-एक कर गंगनहर में कूद गई।

छोटी बहन की चीख सुन बचाने कूदा था युवक

sisters jumped into gangnahar, man jumped to rescue also swept.

छोटी बहन की चीख पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई। इसी बीच एक युवक ने भी पीछे-पीछे गंगनहर में छलांग लगा दी। सिंहद्वार पुल के पास दोनों बहनें और युवक गंगनहर में समा गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन किसी का पता नहीं चल पाया। एसएसआई ने बताया युवतियों के पर्स से मिले सुसाइड नोट में गृह क्लेश के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी है।

कलह के लिए युवतियों ने अपने पिता को जिम्मेदार ठहराया है। एसएसआई ने बताया कि लापता दोनों युवतियां, चचेरी बहन को घूमकर आने की बात कहकर घर से निकली थी। युवक कौन था, यह भी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed