{"_id":"0bacd05069a814ad1e00ca25e4ac4743","slug":"sisters-insist-on-buying-hallmark-gold-and-silver-rakhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों को राखी के साथ चाहिए शुद्धता का 'हॉलमार्क'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों को राखी के साथ चाहिए शुद्धता का 'हॉलमार्क'
देहरादून/प्रवेश कुमारी
Updated Thu, 15 Aug 2013 10:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस राखी भाई की कलाई सबसे अच्छी और खूबसूरत राखी से सजे, इस वक्त सभी बहनों का यही ख्वाब है। अपने ख्वाब को अमली जामा पहनाने के लिए बहनें इस वक्त मार्केट के चक्कर भी खूब काट रही हैं।
विज्ञापन
सोने-चांदी के हॉलमार्क पर नजर
भाई के प्रति उनका उपहार रूपी प्यार शुद्धता की कसौटी पर भी खरा उतरे, इसे लेकर वह खासी जागरूक हैं। लिहाजा, हॉलमार्क की सोना-चांदी की राखी खरीदने को प्राथमिकता दे रही हैं।
विज्ञापन
सोने की राखी जहां 22 कैरेट की शुद्धता के साथ बाजार में मौजूद है, वहीं चांदी की राखी 92.5 की शुद्धता के साथ सोने की राखी 8-10 ग्राम के वजन से शुरू है। वहीं चांदी की राखी 300 रुपये की शुरुआती वैल्यू के साथ खरीदी जा सकती है।
विज्ञापन
ज्वेलरी मार्केट में छूट
इतना ही नहीं, भाई-बहन के प्यार के प्रतीक राखी के त्योहार को भुनाने के लिए ज्वेलरी मार्केट में भी इस वक्त छूट की बहार है। डायमंड ज्वेलरी पर फ्लैट 15 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
झंडा बाजार स्थित ज्वेलर्स अशोक बताते हैं कि डायमंड ज्वेलरी की तरफ रुझान हालिया कुछ बढ़ा है। रक्षाबंधन पर इस छूट के साथ इसकी खरीद में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है।
ताकि शुद्धता की कसौटी पर उतरे राखी
पलटन बाजार स्थित ज्वेलर्स राहुल के अनुसार यह सच है कि बहनें सोने-चांदी की जो राखियां खरीद रही हैं, उसमें हालमार्क का खास तौर पर ध्यान रख रही हैं। इसकी एक मात्र वजह राखी को शुद्धता की कसौटी पर भी खरा पाना है।